Bigg Boss 20 में एंट्री मारेंगी ऋषिता कोठारी, नेशनल TV पर खोलेंगी पार्थ समथान की पोल?

Bigg Boss 20 Rishita Kothari To Enter In Show: सलमान खान के धमाकेदार शो 'बिग बॉस 20' को लेकर अभी तक कई सितारों के नाम सामने आ चुके हैं। वहीं अब ऋषिता कोठारी का नाम शो से जुड़ रहा है।

Bigg Boss 20 Rishita Kothari To Enter In Show: सलमान खान का धमाकेदार शो 'बिग बॉस' अपने 20वें सीजन के साथ धूम मचाने के लिए तैयार है। 'बिग बॉस 20' को लेकर लोगों में अभी से ही काफी एक्साइटमेंट है। 'बिग बॉस 20' का प्रोमो वीडियो भी सामने आया था, जिसने दर्शकों का उत्साह बढ़ाने का काम किया है। शो में इस बार महाट्विस्ट देखने को मिलेगा। 'बिग बॉस 20' (Bigg Boss 20) से अभी तक कई सितारों के नाम जुड़ चुके हैं। इस लिस्ट में प्रणाली राठौड़ से लेकर अर्जुन बिजलानी तक शामिल हैं। वहीं अब शो के लिए टीवी एक्ट्रेस ऋषिता कोठारी (Rishita Kothari) का नाम भी सामने आया है। बताया जा रहा है कि वह शो का हिस्सा बन सकती हैं। टाइम्स नाउ नवभारत पर यह भी पढ़ें: Bigg Boss 20: बिग बॉस देंगे घरवालों को दो-दो चांस, जीवनदान पाकर मचाएंगे सलमान खान के शो में बवाल

Bigg Boss 20 में होगी ऋषिता कोठारी की एंट्री? (फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम)

    'बिग बॉस 20' (Bigg Boss 20) को दिलचस्प बनाने के लिए मेकर्स हर संभव कोशिशें कर रहे हैं। शो के लिए अभी तक कई सितारों को अप्रोच किया जा चुका है। इस लिस्ट में अब एक्ट्रेस ऋषिता कोठारी का नाम भी जुड़ चुका है। बताया जा रहा है कि मेकर्स ने ऋषिता कोठारी को 'बिग बॉस 20' के लिए अप्रोच किया है। गॉसिप टीवी की रिपोर्ट के मुताबिक, शो के लिए एक्ट्रेस के साथ मेकर्स की बातचीत जारी है। लेकिन अभी तक कुछ भी तय नहीं हुआ है। वहीं इस मामले पर ऋषिता कोठारी की ओर से भी कोई कमेंट नहीं किया गया है। टाइम्स नाउ नवभारत पर यह भी पढ़ें: Bigg Boss 20: सलमान खान के शो में धमाल मचाएगा TV का ये स्टार कपल, पर्सनल लाइफ के खुलेंगे कई सीक्रेट

    End of Feed