टीवी मसाला

Exclusive: 'बिग बॉस 19' फेम जीशान कादरी ने तान्या मित्तल को बताया 'गेमर', बोले- वो अकेले ही खेलेगी और...

Bigg Boss 19 Zeishan Quadri On Tanya Mittal And Neelam Giri Fight: टीवी के धमाकेदार शो 'बिग बॉस 19' में इन दिनों नीलम गिरी और तान्या मित्तल के बीच झगड़ा चल रहा है। इस मामले पर जीशान कादरी ने चुप्पी तोड़ी है। उन्होंने तान्या मित्तल को 'गेमर' बताया है, साथ ही स्ट्रैटेजी का भी खुलासा किया।

Image

फोटो क्रेडिट- जियो हॉटस्टार

Bigg Boss 19 Zeishan Quadri On Tanya Mittal And Neelam Giri Fight: टीवी के धमाकेदार शो 'बिग बॉस 19' में इन दिनों तान्या मित्तल और नीलम गिरी के बीच दरार नजर आ रही है। तान्या मित्तल की लाख कोशिशों के बाद भी ये दरार भरने का नाम नहीं ले रही है। नीलम गिरी की शिकायत है कि तान्या, फरहाना भट्ट के साथ हैंगआउट करती हैं, जबकि वो उन्हें बिल्कुल भी पसंद नहीं हैं। बीते दिन भी शो में दिखाई दिया कि फरहाना भट्ट, तान्या मित्तल की गोद में सिर रखकर लेटी हुई थीं, जिसे देखकर नीलम गिरी का पारा सातवें आसमान पर पहुंच गया। वहीं अब इस झगड़े पर 'बिग बॉस 19' (Bigg Boss 19) के एक्स कंटेस्टेंट जीशान कादरी ने चुप्पी तोड़ी है। उन्होंने तान्या मित्तल को स्मार्ट प्लेयर बताया और कहा कि वह गेम अकेले खेलेंगी।

'बिग बॉस 19' (Bigg Boss 19) में नीलम गिरी संग झगड़े में पूरा घर तान्या मित्तल के खिलाफ हो गया था। इस बारे में बात करते हुए जीशान कादरी ने 'टाइम्स नाउ' से कहा, "अगर मैं वहां घर में होता तो ये टॉपिक पहली बात तो बाहर ही नहीं आता। नीलम को परेशानी है कि तान्या, फरहाना के साथ बैठती है। मैं नीलम से कहता कि वो इस बारे में तान्या से बैठकर बात करे, बजाए इसके कि उसने मुद्दे में सभी घरवालों को घसीटा। इसकी वजह से फरहाना को और भी ज्यादा महत्व मिल रहा है। पूरा घर तान्या के खिलाफ हो गया। उसने मृदुल को भी वो सब बताया, जो गेम के लिए करना चाहिए। 60 दिनों में तान्या खुद एक ही चीज बार-बार बोलकर बोर हो चुकी है। अब वो कुछ नया करना चाहती है।"

'बिग बॉस 19' (Bigg Boss 19) के एक्स कंटेस्टेंट जीशान कादरी यहीं पर नहीं रुके। उन्होंने आगे कहा, "तान्या एक गेमर है। वो अकेली कभी भी नहीं रहेगी। वो अकेली ही खेलेगी। उसे पता है कि वो क्या कर रही है।" बता दें कि नीलम गिरी के नाराज होने के बाद अमाल मलिक ने भी तान्या मित्तल से पल्ला झाड़ लिया। यहां तक कि उन्हें फेक भी बताया। ऐसे में तान्या मित्तल को बहुत बुरा लगा। उनका कहना था कि जिस अमाल मलिक के लिए उन्होंने इतना कुछ किया, उस सिंगर ने पल में उनकी इज्जत उतारने में कोई कसर नहीं छोड़ी।

ashna malik
आशना मलिकauthor

आशना मलिक पिछले छह वर्षों से एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में सक्रिय हैं। उन्होंने बॉलीवुड और टीवी सितारों के कई इंटरव्यू किए हैं और इस क्षेत्र में अपनी पकड़ बनाई है। आशना को कॉपी राइटिंग, फीचर लेखन और वीडियो कंटेंट निर्माण का अनुभव है, जिससे वे बहुआयामी और आकर्षक स्टोरीज तैयार करती हैं। 7,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकीं आशना की खासियत है ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट खबरों को सटीक, स्पष्ट और रोचक अंदाज में प्रस्तुत करना। आशना की स्टोरीटेलिंग में नवीनतम ट्रेंड्स की समझ, विषय की गहराई और दर्शकों से जुड़ने की क्षमता साफ झलकती है।

और पढ़ें
End of Article