टीवी मसाला

Bigg Boss 19: नेहल चुड़ासमा और बसीर अली का शो से कटा पत्ता, घरवालों ने उगला एक दूजे के लिए जहर

Bigg Boss 19 Written Update: सलमान खान का रियलिटी शो 'बिग बॉस 19' में कल डबल इविक्शन हुआ जिससे घरवालों के साथ-साथ दर्शकों के पैरों नीचे जमीन खिसक गई। वहीं वीकेंड का वार में मिका सिंह और सोनाक्षी सिन्हा ने एंट्री लेकर घर का माहोल गरम किया। यहाँ पढ़िए कल के एपिसोड का रिटेन अपडेट।

Image

Image Source: Jio Hotstar

Bigg Boss 19 Written Update: कलर्स टीवी का धमाकेदार शो 'बिग बॉस 19' के 26 अक्टूबर एपिसोड कि शुरुआत हुई थी कुनिका सदानंद और फरहाना भट्ट की तू-तू मैं-मैं से। दोनों नेहल चुड़ासमा और बसीर अली के लव एंगल को लेकर बहस करते हैं। बीच में आकार बसीर अली साफ कह देंगे कि वो और नेहा सिर्फ दोस्त हैं और हमारे रिश्ते को लेकर बातचीत ना हो। सलमान खान घरवालों से रूबर होते हैं और गौरव खन्ना को अन्य कंटेस्टेंट्स की नकल उतारने का टास्क देते हैं। गौरव नेहल, तान्या मित्तल, असहनूर कौर जैसे कंटेस्टेंट्स की मिमिक्री करते हुए नजर आए। 'बिग बॉस 19' के मंच पर सलमान खान सिंगर मिका सिंह का स्वागत किया जो अपने दमदार गानों से समा बांध देते हैं। सलमान मिका से सवाल पूछते हैं कि घर में सबसे बड़ा गुंडा कौन है तो सिंगर ने कुनिका सदानंद का नाम लिया। इसके बाद मिका सिंह घरवालों से एक-एक कर पूछते हैं कि उनके मुताबिक किस कंटेस्टेंट का 'बिग बॉस' में सफर हिट रहा और फ्लॉप। इसमें सबसे ज्यादा फ्लॉप का टैग मिला फरहाना भट्ट को तो हिट गौरव खन्ना, कुनिका सदानंद और तान्या का रहा। मृदुल तिवारी को ताना मारते हुए सलमान कहते हैं कि ना तो वो हिट हैं और ना ही फ्लॉप, घरवालों को लगता है कंटेस्टेंट घर में मौजूद ही नहीं हैं। टास्क खत्म होते ही मिका सिंह घरवाले और सलमान खान से विदा लेकर चले जाएंगे।

'बिग बॉस 19' (Bigg Boss 19) के एपिसोड में आगे दिखाया गया कि अमाल मलिक और तान्या मित्तल के बीच फरहाना को लेकर बहस होती है। अमाल मलिक को फरहाना भट्ट पसंद नहीं और उन्हे बुरा लगता है कि तान्या मित्तल कंटेस्टेंट संग दोस्ती है। तान्या मित्तल भी अपना पक्ष रखते हुए कहती हैं कि उनके ग्रुप ने भी नीलम का साथ दिया और उन्हे इग्नोर करा। दूसरी तरफ 'बिग बॉस 19' के स्टेज पर अपनी अपकमिंग 'जटाधर' का प्रोमोशन करने सोनाक्षी सिन्हा पहुँचती है। सोनाक्षी सलमान को पांडे जी बोलकर नमस्ते कहती है। जैसा कि आपको पता है सोनाक्षी और सलमान खान एक दूजे के साथ फिल्म 'दबंग' में नजर आए थे। बाद में एक्ट्रेस कंटेस्टेंट्स को एक टास्क देती है जिसमें उन्हे बताना होगा कि घर में पिशाचिनी कौन है यानी जहरीला। गार्डन एरिया में दो चैंबर रखे होंगे और कंटेस्टेंट को जो जहरीला व्यक्ति लगता है उसके मुंह पर स्प्रे करना होगा। सोनाक्षी बताती हैं कि शो में उन्होंने घरवालों को कहते हुए सुना है कि मालती चाहर और फरहाना भट्ट सबसे ज्यादा टाक्सिक हैं। चेंबर में बैठी दोनों हसीनाओं में से घरवालों ने सबसे जहरीली फरहाना भट्ट को चुना।

एपिसोड में आगे सलमान खान नॉमिनेटेड कंटेस्टेंट बसीर अली, नेहल चुड़ासमा, प्रणित मोरे और गौरव खन्ना को भड़ास निकालने के लिए कहेंगे वेंटिंग मशीन में मुक्का मारते हुए। सलमान खान कहेंगे कि इस मशीन से गुड्डीज के साथ-साथ एलिमिनेशन का रिजल्ट भी निकलेगा। गौरव खन्ना और प्रणित मोरे सेफ हो जाएंगे लेकिन बसीर अली और नेहल चुड़ासमा का 'बिग बॉस 19' में सफर खत्म हो जाएगा। बसीर और नेहल के नॉमिनेशन से पूरे घर को बड़ा झटका लगेगा। घरवालों से विदा लेते हुए नेहल चुडासमा सभी से मिलती है लेकिन फरहाना भट्ट को बिना गले लगाए कहती हैं कि तूने मेरा दिल तोड़ा है। स्विमिंग पूल में कूदकर फरहाना भट्ट रोते हुए कहती है कि मुझे नेहल के लिए बुरा लग रहा है, मैंने गुस्से में उसे बहुत कुछ उल्टा सीधा कह दिया। वहीं शहबाज घरवालों बताते हैं कि मालती ने उन्हे बताया कि वो बसीर अली के एलिमिनेशन से काफी खुश हैं।

Khushboo Dogra
खुशबू डोगराauthor

खुशबू डोगरा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की सदस्य हैं। खुशबू ओटीटी, टीवी, बॉलीवुड और साउथ फिल्म इंडस्ट्री की दुनिया को गहराई से समझते हुए पाठकों तक उसकी रोचक जानकारी पहुंचाती रही हैं। चटपटी खबरें, गॉसिप और मनोरंजन से जुड़ी हर ट्रेंडिंग अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है और अबतक 4,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकी हैं। खुशबू टाइम्स नाउ के ‘टेली टॉक’ यूट्यूब चैनल के लिए वीडियो भी बनाती हैं, जिससे उनका ऑन-स्क्रीन प्रेजेंस और कहानी कहने की शैली और निखरती है।

और पढ़ें
End of Article