Bigg Boss 19: रियलिटी शो बिग बॉस अपने 19वें सीजन के साथ वापसी के लिए पूरी तरह तैयार है। फैंस इस सीजन का बेस्रबी से इंतजार कर रहे हैं। बिग बॉस के हर सीजन को फैंस काफी ज्यादा पसंद करते हैं, जिस कारण ये शो हमेशा टीआरपी लिस्ट के टॉप में बना हुआ रहता है। आइए जानते हैं कि कब ये सीजन शरू होने वाला है और फैंस का इंतजार कब खत्म होने वाला है।
हाल ही में आई रिपोर्ट के अनुसार हर सीजन की तरह इस सीजन में भी इस शो की मेजबानी सुपरस्टार सलमान खान करेंगे। शो के मेकर्स ने अभी तक शो के बारे में इस बात की पुष्टि नहीं की है। सलमान खान बिग बॉस 19 में बतौर होस्ट वापसी करेंगे और जून 2025 के अंत तक इसके प्रोमो की शूटिंग करेंगे। बिग बॉस 19 का प्रीमियर जुलाई के अंत में होने की खबर है। कोरोना के बाद ऐसा पहली बार होने जा रहा है जब 'बिग बॉस' का नया सीजन समय से पहले ही ऑनएयर कर दिया जाएगा। हर साल ये शो अक्टूबर के आसपास दस्तक देता है।
किसने जीता था बिग बॉस 18 का खिताब
इसके पहले बिग बॉस 18 सीजन को लोगों ने काफी ज्यादा पसंद किया था। इस सीजन में करण वीर मेहरा ने बिग बॉस 18 जीता था और विवियन डीसेना पहले रनर-अप रहे थे। अविनाश मिश्रा, रजत दलाल, ईशा सिंह और चुम दरंग भी फिनाले में थे।
बिग बॉस ओटीटी 4 का अपडेट
वहीं फैंस बिग बॉस ओटीटी 4 का इंतजार कर रहे हैं, लेकिन इसे लेकर अभी तक कोई अपडेट नहीं आया है। जिस कारण फैंस काफी निराश है, लेकिन बिग बॉस 19 की खबर मिलते ही फैंस के बीच खुशी का माहौल है।
