टीवी मसाला

BB 19: तो इसलिए तान्या मित्तल ने रखे हैं बॉडीगार्ड्स, 'फेक' का कलंक लगते ही बोलीं- मैं ऐसे परिवार से हूं जहां...

Bigg Boss 19 Tanya Mittal Open Up On Having Bodyguards: टीवी के चर्चित शो 'बिग बॉस 19' में रहकर तान्या मित्तल ने खूब सुर्खियां बटोरी थीं। वह अपने बॉडीगार्ड्स के लिए तो चर्चा में थीं ही, साथ ही अपनी अमीरी दिखाने के लिए भी जानी जाती हैं। लेकिन अब तान्या ने माथे पर 'फेक' का ठप्पा लगने पर चुप्पी तोड़ी है।

Image

फोटो क्रेडिट- तान्या मित्तल इंस्टाग्राम, तान्या मित्तल यू-ट्यूब

Bigg Boss 19 Tanya Mittal Open Up On Having Bodyguards: टीवी के चर्चित शो 'बिग बॉस 19' ने छोटे पर्दे पर धूम मचाने में कोई कसर नहीं छोड़ी है। 'बिग बॉस 19' में रहकर हर एक कंटेस्टेंट ने खूब सुर्खियां बटोरी थीं। चाहे वो उनकी गेम को लेकर हो या फिर उनके अंदाज को लेकर। 'बिग बॉस 19' में रहते हुए ही तान्या मित्तल भी खूब लाइमलाइट में रहीं। शो में उन्हें अक्सर अपनी अमीरी दिखाने के लिए जाना जाता था। साथ ही तान्या मित्तल के 150 बॉडीगार्ड होने के दावे ने भी खूब लाइमलाइट बटोरी। लेकिन इन सभी बातों को जताने के लिए तान्या मित्तल (Tanya Mittal) के माथे पर 'फेक' का ठप्पा भी लगा, जिसे लेकर अब 'बिग बॉस 19' फेम ने चुप्पी तोड़ी है। उन्होंने अपने बॉडीगार्ड्स रखने की बात पर भी कहा कि वह ऐसा इसलिए करती हैं, क्योंकि वह कर सकती हैं।

हिंदुस्तान टाइम्स संग बातचीत के दौरान तान्या मित्तल (Tanya Mittal) ने अपनी सिक्योरिटी को लेकर चुप्पी तोड़ी। उन्होंने कहा, "ऐसा अनुमान है कि अगर कोई महिला लीग से हटकर कुछ करती है तो ये मामला डिबेट का मुद्दा बन जाता है। उदाहरण के तौर पर, लोगों ने इस चीज पर सवाल उठाए कि मैंने बॉडीगार्ड्स क्यों रखे हैं। मुझे नहीं लगता कि ये चीजें केवल आदमियों या फिर सेलिब्रिटीज तक ही सीमित होनी चाहिए। अगर कोई उनका खर्च उठा सकता है तो ये उनकी मर्जी है और उनका निजी मामला है।" तान्या मित्तल ने इंटरव्यू में आगे फेक का टैग मिलने पर भी चुप्पी तोड़ी।

तान्या मित्तल (Tanya Mittal) ने इंटरव्यू में कहा, "मैं एक परिवार से आती हूं, जहां मैं कुछ आदतों और आराम के साथ बड़ी हुई और मुझे लगता है कि लोग इसपर सवाल क्यों कर रहे हैं। अगर मैंने खुद पर खर्च करने और खुद की जिंदगी बनाने का फैसला किया है तो ये इसलिए है क्योंकि मैं कर सकती हूं। मैंने इसके लिए काम किया है। ये चीज मुझे अभिमानी नहीं बनाता है। अगर 30 वर्षीय कोई इंसान अपनी जरूरतों, सपनों और इच्छाओं को पूरी करता है तो इसमें परेशानी ही क्या है।"

ashna malik
आशना मलिकauthor

आशना मलिक पिछले छह वर्षों से एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में सक्रिय हैं। उन्होंने बॉलीवुड और टीवी सितारों के कई इंटरव्यू किए हैं और इस क्षेत्र में अपनी पकड़ बनाई है। आशना को कॉपी राइटिंग, फीचर लेखन और वीडियो कंटेंट निर्माण का अनुभव है, जिससे वे बहुआयामी और आकर्षक स्टोरीज तैयार करती हैं। 7,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकीं आशना की खासियत है ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट खबरों को सटीक, स्पष्ट और रोचक अंदाज में प्रस्तुत करना। आशना की स्टोरीटेलिंग में नवीनतम ट्रेंड्स की समझ, विषय की गहराई और दर्शकों से जुड़ने की क्षमता साफ झलकती है।

और पढ़ें
End of Article