Image Source: Instagram
Bigg Boss 19: बीते हफ्ते शो 'बिग बॉस 19' में देखा गया था कि कंटेस्टेंट शहबाज बडेशा नॉमिनेट हुए थे। ऐसे में शहबाज को घर में कहता देखा गया कि उन्हे एलिमिनेशन से सिद्धार्थ शुक्ला के फैंस बचाएंगे जो उनके साथ हैं। ये देख शहबाज को प्यार दे रहे फैंस भी उनके खिलाफ हो गए। दर्शकों को जरा सा भी रास नहीं आया कि शहबाज सिद्धार्थ के नाम का इस्तेमाल कर एलिमिनेशन से बचें। खुद आखरी वीकेंड का वार में सलमान खान ने शहबाज को सिद्धार्थ के नाम इस्तेमाल करने के चलते खरी खोटी सुनाई। अब 'बिग बॉस 19' में के बार फिर शहबाज ने सिद्धार्थ और शहनाज को लेकर बात कही लेकिन इस दौरान उनकी आंखें भर आईं।
शो 'बिग बॉस 19' (Bigg Boss 19) में देखा गया की शहबाज़ बडेशा (Shehbaaz Badesha) अपने स्ट्रगल को लेकर बात कर रहे थे। शहबाज ने ये भी बताया कि वो जिंदगी के इस बड़े मुकाम पर कैसे पहुंचे। साथ खड़े तान्या मित्तल और अमाल मलिक ने उन्हें बीच में रोका और उन्हें शो में सिद्धार्थ और शहनाज़ का नाम ना लेने की सलाह दी। शहबाज रोते हुए कहेंगे, 'उन दोनों का नाम क्यों नहीं लूं? आज मैं जो भी हूं, उन दोनों के कारण से हूं। उन्हें मुझे पहचान दी, और उनके बिना मैं यहां तक नहीं पहुंच पाता।' कंटेस्टेंट को रोता देख सभी उन्हे चुप कराते हुए नजर आए। अशनूर कहती हैं कि तू स्ट्रॉन्ग है शहबाज़, और उन दोनों को भी तुझे हमेशा स्ट्रॉन्ग देखना चाहेंगे। वहीं मृदुल तिवारी भी शहबाज का मूड ठीक करने के लिए कहते हुए नजर आए कि भाई, सिड और सना तुझमें ही जीते हैं। तू उनकी यादों को कैरी कर रहा है। शहबाज के मन में सिद्धार्थ शुक्ला और शहनाज गिल के लिए प्यार देख फैंस भी इमोशनल हो गए।
शो 'बिग बॉस 13' में सिद्धार्थ शुक्ला (Sidharth Shukla) और शहनाज गिल (Shehnaaz Gill) की 'सिड़नाज' जोड़ी हिट रही थी। हालांकि साल 2021 में 'बिग बॉस 13' विनर सिद्धार्थ शुक्ला का हार्ट अटैक से निधन हो गया था। सिद्धार्थ के निधन से टीवी और उनके फैंस को बहुत बड़ा झटका मिला था।