टीवी मसाला

'सिद्धार्थ शुक्ला की फैन फॉलोइंग मेरे साथ है...'- BB 19 में शहबाज बडेशा ने ठोका दावा, दर्शकों ने जमकर लगाई लताड़

Bigg Boss 19 Shehbaz Badesha Trolls Brutally For Taking Sidharth Shukla Name: 'बिग बॉस 19' में शहबाज बडेशा ने सिद्धार्थ शुक्ला का नाम लेकर लोगों को इस कदर नाराज कर दिया कि अब वह घर में रहते हुए सोशल मीडिया पर बुरी तरह ट्रोल हो रहे हैं। सिद्धार्थ शुक्ला के फैंस ने शहबाज बडेशा को लताड़ने में कोई कसर नहीं छोड़ी।

Image

फोटो क्रेडिट- जियो हॉटस्टार

Bigg Boss 19 Shehbaz Badesha Trolls Brutally For Taking Sidharth Shukla Name: टीवी के धमाकेदार शो 'बिग बॉस 19' में हर एक कंटेस्टेंट दर्शकों के दिलों-दिमाग में जगह बनाने की पूरी-पूरी कोशिश कर रहा है। 'बिग बॉस 19' में इस सप्ताह बसीर अली, गौरव खन्ना, नेहल चुडासमा और प्रणित मोरे घर से बेघर होने के लिए नॉमिनेट हुए थे। वहीं बीते दिन ही खबर आई कि शो से नेहल चुडासमा और बसीर अली का पत्ता कट चुका है। हालांकि बसीर अली के एविक्शन को दर्शकों ने गलत ठहराने में कोई कसर नहीं छोड़ी। लेकिन इन सबसे इतर हाल ही में बीते दिन 'बिग बॉस 19' (Bigg Boss 19) के वीकेंड का वार एपिसोड से शहबाज बडेशा का एक वीडियो क्लिप सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो क्लिप में शहबाज बडेशा ने सिद्धार्थ शुक्ला को लेकर एक दावा किया, जिसपर अब वह बुरी तरह से ट्रोल हो रहे हैं। शहबाज बडेशा ने दावा किया कि बाहर सिद्धार्थ शुक्ला के फैंस उन्हें सपोर्ट कर रहे हैं।

'बिग बॉस 19' (Bigg Boss 19) शहबाज बडेशा नॉमिनेशन के सिलसिले में अमाल मलिक और नीलम गिरी से बात करते हुए नजर आए। उन्होंने कहा, "मुझे आना है एक बार नॉमिनेशन में, देखते हैं फिर क्या होता है।" उनकी बातें सुनकर अमाल मलिक ने कहा, "आएंगे सब।" लेकिन शहबाज बडेशा ने आगे सिद्धार्थ शुक्ला का नाम लेते हुए कहा, "देखता हूं क्या होता है मेरे साथ, हैं बैठे हैं सिद्धार्थ के फैंस भी मेरे साथ। लोगों को लगता नहीं है ना, लेकिन जो विनर है ना इस शो का, मेरे साथ फैन फॉलोइंग बैठी है उसकी।"

'बिग बॉस 19' (Bigg Boss 19) में शहबाज बडेशा की इस बात ने दर्शकों को निराश कर दिया। एक यूजर ने लिखा, "शहबाज बडेशा, सिद्धार्थ शुक्ला का नाम अपने मुंह से लेने की हिम्मत भी मत करना। मैं सिद्धार्थ खी फैन हूं, लेकिन आपके क्रिंज एंटरटेनमेंट को कभी भी पसंद नहीं करूंगी। दूसरे यूजर ने लिखा, "हम में से बहुत से लोगों ने सिद्धार्थ शुक्ला को बिग बॉस से नहीं बल्कि 'बालिका वधू' के वक्त से प्यार किया। ये शहबाज बडेशा दावा कैसे कर सकता है कि सिद्धार्थ के फैंस उन्हें वोट देंगे। हद है। मैं हैरान हूं कि ये इस तरह सिद्धार्थ के नाम का इस्तेमाल कर सकता है।" तीसरे यूजर ने लिखा, "ये उस लेजेंड का नाम क्यों ले रहा है। ये उसका एक प्रतिशत भी नहीं है।" चौथे यूजर ने शहबाज बडेशा की खिल्ली उड़ाते हुए कहा, "कौन हैं ये लोग, कहां से आते हैं।"

ashna malik
आशना मलिकauthor

आशना मलिक पिछले छह वर्षों से एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में सक्रिय हैं। उन्होंने बॉलीवुड और टीवी सितारों के कई इंटरव्यू किए हैं और इस क्षेत्र में अपनी पकड़ बनाई है। आशना को कॉपी राइटिंग, फीचर लेखन और वीडियो कंटेंट निर्माण का अनुभव है, जिससे वे बहुआयामी और आकर्षक स्टोरीज तैयार करती हैं। 7,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकीं आशना की खासियत है ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट खबरों को सटीक, स्पष्ट और रोचक अंदाज में प्रस्तुत करना। आशना की स्टोरीटेलिंग में नवीनतम ट्रेंड्स की समझ, विषय की गहराई और दर्शकों से जुड़ने की क्षमता साफ झलकती है।

और पढ़ें
End of Article