Bigg Boss 19: कलर्स टीवी का विवादित रियलिटी शो 'बिग बॉस 19' इन दिनों सुर्खियों में बना हुआ है। जैसे जैसे इस शो की प्रीमियर डेट पास आ रही है लोगों की एक्साइटमेंट भी बढ़ती हुई नजर आ रही है। लोग ये देखने को ज्यादा बेताब है कि आखिर इस सीजन कौन कौन से कलाकार कदम रखेंगे। सलमान खान एक बार फिर शो को होस्ट कर कंटेस्टेंट की क्लास लगाएंगे। खबर आ रही थी की 'बिग बॉस 19' में एक्ट्रेस शफक नाज भी हिस्सा लेंगी जिसे सुन उनके फैंस खुश हो गए थे। लेकिन अब खुद इन रुमर्स पर पूर्णविराम लगाते हुए शफक ने वीडियो शेयर कर डाला।
टीवी एक्ट्रेस शफक नाज (Shafaq Naaz) ने वीडियो शेयर कर कहा कि मैं 'बिग बॉस 19' (Bigg Boss 19) नहीं कर रही हूं।' वीडियो शेयर करते हुए शफक ने लिखा 'सभी के लिए: कोई मुसीबत नहीं, कोई इमरजेंसी स्थिति नहीं, कोई स्वास्थ्य समस्या नहीं। मैं बिल्कुल ठीक हूँ। अधिक जानकारी के लिए, बेझिझक मुझसे सीधे संपर्क करें।' एक्ट्रेस इस बात से हैरान है कि उनकी पर्सनल लाइफ को लेकर हर जगह झूठी खबरें फैल रही है। रुमर्स उड़ने लगे थे कि शफक ने आखिरी समय पर 'बिग बॉस 19' को छोड़ दिया अपनी निजी जिंदगी के कारण।
बता दें शफक नाज ने अपने परिवार और भाई बहन फलक और शीजान खान से सारे रिश्ते नाते तोड़ चुकी हैं। ऐसे में फैंस चाहते थे कि शो में आकार वो अपने इस फैसले का राज खोलें। 24 अगस्त को शो का आगाज होगा जिसमें 15 कंटेस्टेंट की घर में एंट्री होगी। खबर है कि गौरव खन्ना, अशनुर कौर, बसीर अली जैसे कई स्टार्स एंट्री लेंगे।
