टीवी मसाला

'बेकार बॉयफ्रेंड...' Bigg Boss 19 कंटेस्टेंट बसीर अली की पर्सनल लाइफ के खुले राज, दोस्त ने उठाया लव लाइफ से पर्दा

Bigg Boss 19: कलर्स टीवी का रियलिटी शो 'बिग बॉस 19' में नजर आ रहे बसीर अली को लेकर बड़ी खबर सामने आई है। बसीर की दोस्त ने कंटेस्टेंट की लव लाइफ को लेकर खुलासा किया। साथ ही बसीर का नेहल और फरहाना भट्ट संग नजदीकियों पर भी बातचीत की।

Image

Image Source: Jio Hotstar

Bigg Boss 19: रियलिटी शो 'बिग बॉस 19' में नजर आ रहे एक्टर बसीर अली इन दिनों सुर्खियों में बने हुए हैं। अपने बेबाकपन से बसीर ने दर्शकों का दिल जीता। कंटेस्टेंट का बिग बॉस 19 में योगदान देख सलमान खान भी काफी इंप्रेस है। आपको ये मालूम है कि बसीर अली का घर में एक नहीं बल्कि तीन लड़कियों संग कनेक्शन बना जिसमें नेहल चुड़ासमा, फरहाना भट्ट और नतालिया। ऐसे में फैंस ने बसीर अली को प्ले बॉय तक का टैग दिया था। अब हाल ही में बसीर अली की लव लाइफ पर उन्ही कि दोस्त ने खुलासा किया।

एक्ट्रेस संयुक्ता हेगड़े (Samyuktha Hegde) ने विरल भयानी को इंटरव्यू देते हुए कहा कि मैं बसीर अली के लिए बहुत खुश हूं क्यूंकी वो 'बिग बॉस 19' में काफी अच्छा खेल रहे हैं। मैं बसीर से शो रोडीज़ के दौरान मिली था। उसी दौरान बसीर से मुझे अट्रैक्शन फील हुई। लोग सोचत हैं कि बसीर हर रियलिटी शो में हर लड़की से कनेक्शन बनाता है लेकिन आपको जानकार हैरानी होगी कि ये कोई प्लानिंग पलोटींग नहीं है। मुझे लगता है कि बसीर बहुत अट्रैक्टिव और बहुत इज्जतदार लड़का है। उसकी माँ ने उसे बहुत अच्छे संस्कार दिए हैं। मैं उसे शो के लिए जरूर सपोर्ट करूंगी।

'बिग बॉस 19' (Bigg Boss 19) कंटेस्टेंट बसीर अली (Baseer Ali) की दोस्त आगे शाकींग खुलासा करते हुए बताया कि मैं बसीर को बहुत अच्छी तरह जानती हूँ। वो भले ही एक बहुत अच्छा दोस्त है, लेकिन वो बहुत बुरा पार्टनर भी है। मैंने उसे बहुत सारी लड़कियों के साथ देखा है। वो कोई अच्छा बॉयफ्रेंड नहीं है। फरहाना भट्ट और नेहल चुडासमा उसके टाइप की नहीं हैं। उसे लड़कियों के साथ फ्लर्ट करना बेहद पसंद है। संयुक्ता हेगड़े के इस खुलासे को सुन लोग समझ गए हैं कि अगर बसीर घर में कोई कनेक्शन बनाएंगे तो वो उनका चरित्र है।

Khushboo Dogra
खुशबू डोगराauthor

खुशबू डोगरा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की सदस्य हैं। खुशबू ओटीटी, टीवी, बॉलीवुड और साउथ फिल्म इंडस्ट्री की दुनिया को गहराई से समझते हुए पाठकों तक उसकी रोचक जानकारी पहुंचाती रही हैं। चटपटी खबरें, गॉसिप और मनोरंजन से जुड़ी हर ट्रेंडिंग अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है और अबतक 4,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकी हैं। खुशबू टाइम्स नाउ के ‘टेली टॉक’ यूट्यूब चैनल के लिए वीडियो भी बनाती हैं, जिससे उनका ऑन-स्क्रीन प्रेजेंस और कहानी कहने की शैली और निखरती है।

और पढ़ें
End of Article