टीवी मसाला

Bigg Boss 19: दिसंबर में इस दिन होगा सलमान खान के शो का फिनाले! एक्सटेंशन से पीछे हटे मेकर्स

Bigg Boss 19 Salman Khan Show Finale Set For This Date: टीवी के धमाकेदार शो 'बिग बॉस 19' ने दर्शकों का मनोरंजन करने में कोई कसर नहीं छोड़ी है। 'बिग बॉस 19' को लेकर खबर आ रही है कि शो के फिनाले की डेट तय हो चुकी है, जो कि दिसंबर में होने वाला है।

Image

फोटो क्रेडिट- जियो हॉटस्टार

Bigg Boss 19 Salman Khan Show Finale Set For This Date: टीवी के धमाकेदार शो 'बिग बॉस 19' ने छोटे पर्दे पर धमाल मचाने में कोई कसर नहीं छोड़ी है। 'बिग बॉस 19' में आए दिन कंटेस्टेंट्स के बीच घमासान देखने को मिलता है। हर एक कंटेस्टेंट बिग बॉस 19 में रहते हुए लोगों का दिल जीतने की भरपूर कोशिश कर रहा है। जहां 'बिग बॉस 19' की शुरुआत 24 अगस्त को हुई थी तो वहीं अब इसने फिनाले की डेट भी सामने आ गई है। बताया जा रहा है कि आने वाले कुछ दिनों में ही 'बिग बॉस 19' (Bigg Boss 19) का फिनाले होने वाला है। शो के फिनाले की डेट ने दर्शकों की एक्साइटमेंट भी सातवें आसमान पर पहुंचा दी है।

मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो सलमान खान के शो 'बिग बॉस 19' (Bigg Boss 19) का फिनाले इसी साल दिसंबर में हो सकता है। शो की फिनाले डेट यूं तो 7 दिसंबर तय की गई है। लेकिन अभी तक मेकर्स या चैनल की ओर से इसकी आधिकारिक पुष्टि होनी बाकी है। खबरों की मानें तो 'बिग बॉस 19' का मेकर्स कोई एक्सटेंशन नहीं करने वाले हैं। साथ ही शो की टीआरपी भी कुछ खास नजर नहीं आ रही है। यूं तो 'बिग बॉस' का फिनाले अक्सर जनवरी में होता था। लेकिन इस साल सलमान खान का शो 24 अगस्त को ही रिलीज हो गया था, जिससे मेकर्स ने दिसंबर में इसकी फिनाले डेट तय की है।

'बिग बॉस 19' में होगी वाइल्ड कार्ड एंट्री

'बिग बॉस 19' (Bigg Boss 19) को लेकर ये भी खबर है कि शो में जल्द ही वाइल्ड कार्ड एंट्री होने वाली है। बीते दिन वीकेंड का वार एपिसोड में खुद सलमान खान ने भी इस बात की पुष्टि की है कि शो में जल्द ही वाइल्ड कार्ड कंटेस्टेंट की एंट्री होने वाली है। वह मेल या फीमेल कोई भी हो सकता है, जो शो में आने के बाद कंटेस्टेंट्स की गेम को नया रुख देता हुआ नजर आएगा। 'बिग बॉस 19' से जुड़ी इस अपडेट ने दर्शकों की एक्साइटमेंट भी सातवें आसमान पर पहुंचा दी है।

ashna malik
आशना मलिकauthor

आशना मलिक पिछले छह वर्षों से एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में सक्रिय हैं। उन्होंने बॉलीवुड और टीवी सितारों के कई इंटरव्यू किए हैं और इस क्षेत्र में अपनी पकड़ बनाई है। आशना को कॉपी राइटिंग, फीचर लेखन और वीडियो कंटेंट निर्माण का अनुभव है, जिससे वे बहुआयामी और आकर्षक स्टोरीज तैयार करती हैं। 7,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकीं आशना की खासियत है ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट खबरों को सटीक, स्पष्ट और रोचक अंदाज में प्रस्तुत करना। आशना की स्टोरीटेलिंग में नवीनतम ट्रेंड्स की समझ, विषय की गहराई और दर्शकों से जुड़ने की क्षमता साफ झलकती है।

और पढ़ें
End of Article