टीवी मसाला

'लाइन क्रॉस मत करना...'- Bigg Boss 19 में फरहाना पर बिफर पड़े सलमान खान, नीलम गिरी की भी लगी क्लास

Bigg Boss 19 Salman Khan Slams Farhana Bhatt And Neelam Giri: सलमान खान के धमाकेदार शो 'बिग बॉस 19' ने छोटे पर्दे पर धमाल मचाने में कोई कसर नहीं छोड़ी है। हाल ही में शो का एक प्रोमो वीडियो रिलीज हुआ है, जिसमें सलमान खान फरहाना भट्ट और नीलम गिरी को आड़े हाथों लेते दिखे।

Image

फोटो क्रेडिट- जियो हॉटस्टार

Bigg Boss 19 Salman Khan Slams Farhana Bhatt And Neelam Giri: सलमान खान के धमाकेदार शो 'बिग बॉस 19' ने छोटे पर्दे पर धमाल और कमाल मचाने में कोई कसर नहीं छोड़ी है। 'बिग बॉस 19' में आए दिन कंटेस्टेंट्स के बीच घमासान देखने को मिलता है। इस सप्ताह तान्या मित्तल और नीलम गिरी में भी जमकर बवाल हुआ। तान्या मित्तल और फरहाना भट्ट को साथ में बातें करता देख नीलम गिरी इस कदर नाराज हो गईं कि उन्होंने घरवालों के सामने तान्या मित्तल की दोस्ती पर सवाल उठा दिये। वहीं अब इस मामले पर सलमान खान ने भी बात की है। वीकेंड का वार पर सलमान खान ने नीलम गिरी को न केवल इस मामले के लिए आड़े हाथों लिया। बल्कि दूसरी तरफ फरहाना भट्ट (Farhana Bhatt) को भी लाइन क्रॉस न करने की सलाह दी।

'बिग बॉस 19' (Bigg Boss 19) में सलमान खान ने नीलम गिरी से बात करते हुए तान्या मित्तल की ओर इशारा किया और कहा, "दोस्त दोस्त न रहा, प्यार प्यार न रहा।" सलमान खान की बातें सुनकर गौरव खन्ना और नेहल चुडासमा सहित कई कंटेस्टेंट्स हंसने लगे। सलमान खान ने नीलम गिरी से कहा, "सब लोग आपकी और तान्या की लड़ाई में अपनी रोटियां सेंक रहे थे। पता है ऐसा क्यों हो रहा था। क्योंकि रोटियां सेंकने के लिए चूल्हा जो था, वो आपने ही जलाया था।" नीलम गिरी को आड़े हाथों लेने के बाद सलमान खान ने फरहाना भट्ट की भी क्लास लगाई।

सलमान खान ने 'बिग बॉस 19' (Bigg Boss 19) में फरहाना भट्ट (Farhana Bhatt) की गेम पर कहा, "इनका अहम टैलेंट है लोगों को पोक करना। 'नाचने वाली...' ये जो बम डाला है ना आपने, अभी भी आप हंस रही हैं। फरहाना भट्ट लाइन क्रॉस मत करना।" मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो फरहाना भट्ट के अलावा सलमान खान नेहल चुडासमा, बसीर अली और अमाल मलिक की भी क्लास लगाते नजर आएंगे। इसके साथ ही उन्होंने मृदुल तिवारी की पोल खोलने में भी कोई कसर नहीं छोड़ी है। बता दें कि इस सप्ताह 'बिग बॉस 19' से डबल एविक्शन होने की खबर सामने आ रही है।

ashna malik
आशना मलिकauthor

आशना मलिक पिछले छह वर्षों से एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में सक्रिय हैं। उन्होंने बॉलीवुड और टीवी सितारों के कई इंटरव्यू किए हैं और इस क्षेत्र में अपनी पकड़ बनाई है। आशना को कॉपी राइटिंग, फीचर लेखन और वीडियो कंटेंट निर्माण का अनुभव है, जिससे वे बहुआयामी और आकर्षक स्टोरीज तैयार करती हैं। 7,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकीं आशना की खासियत है ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट खबरों को सटीक, स्पष्ट और रोचक अंदाज में प्रस्तुत करना। आशना की स्टोरीटेलिंग में नवीनतम ट्रेंड्स की समझ, विषय की गहराई और दर्शकों से जुड़ने की क्षमता साफ झलकती है।

और पढ़ें
End of Article