टीवी मसाला

Bigg Boss 19 Latest Promo: नीलम गिरी के ठुमकों पर फिदा हुए घरवाले, जीशान कादरी ने शायरी करते हुए तान्या मित्तल को मारा नाता

Bigg Boss 19 Promo: सलमान खान के शो बिग बॉस 19 में नॉमिनेशन का टास्क हो गया है, जिसके बाद कई लोगों पर तलवार लटक गई है। इस बीच मेकर्स ने शो का लेटेस्ट प्रोमो वीडियो शेयर किया है, जो कि इंटरनेट वर्ल्ड में तेजी से वायरल हो रहा है। अपकमिंग एपिसोड में घरवाले अपना टैलेंट दिखाने वाले हैं।

Image

Pic Credit- Colors TV

Bigg Boss 19 Promo: सलमान खान के शो बिग बॉस 19 में हर रोज कुछ नया देखने को मिल रहा है। बीते एपिसोड में घर में नॉमिनेशन का टास्क हुआ, जिसके बाद कई लोग घर से बेघर होने के लिए नॉमिनेट हो गए। अब ये सभी लोग पूरे हफ्ते खुद को बचाने के लिए कुछ न कुछ अलग करेंगे। इस बीच मेकर्स ने बिग बॉस 19 का एक नया प्रोमो वीडियो शेयर कर दिया है, जिसमें सभी घरवाले अपना टैलेंट दिखा रहे हैं। बिग बॉस का लेटेस्ट प्रोमो इंटरनेट पर छा गया है। आइए नजर डालते है इस क्लिप पर...

नीलम से लेकर जीशान तक ने बिखेरा जलवा

कलर्स टीवी ने अपने इंस्टाग्राम पर बिग बॉस 19 का नया प्रोमो जारी किया है, जो कि इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रहा है। इसमें सबसे पहले बिग बॉस कहते हैं, ' BB शो में आप सभी का स्वागत किया।' इसके बाद जीशान कादरी ने शायरी करते हुए तान्या मित्तल पर निशाना साधा। वहीं नीलम गिरी ने अपने ठुमकों से सभी को घायल कर दिया है। बाकी लोग भी घर में अपना जलवा बिखेर रहे है। इस नए प्रोमो को देखकर ऐसा लगता है कि अपकमिंग एपिसोड में घरवाले अपना टैलेंट दिखाकर जनता का दिल जीतने वाले हैं। फैंस नए एपिसोड को देखने के लिए बेताब हो गए हैं।

इन 5 लोगों पर लटकी नॉमिनेशन की तलवार

बता दें कि इस हफ्ते घर से बेघर होने के लिए आवेज दरबार, मृदुल तिवारी, कुनिका सदानंद, अमाल मलिक और तान्या मित्तल नॉमिनेट हो गए। नॉमिनेशन टास्क के दौरान कई बार घर में बवाल हुआ। मृदुल तिवारी और कुनिका के बीच भी जमकर लड़ाई हुई। इस दौरान मृदुल तिवारी ने कुनिका की बोलती बंद कर दी। मृदुल तिवारी का ये अंदाज फैंस को काफी पसंद आया है। एक्स पर वो सुबह से ही ट्रेंड कर रहे हैं।

Kumar Sarash
कुमार सरसauthor

कुमार सरस टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में एंटरटेनमेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं। उनकी लेखन शैली सरल, स्पष्ट और रोचक है, जो पाठकों को तुरंत जोड़ लेती है। कुमार सरस को बॉलीवुड, टीवी और OTT की ट्रेंडिंग खबरों पर काम करने में खास रुचि है। अब तक उन्होंने 2,500 से अधिक आर्टिकल्स लिखे हैं, जिनमें ब्रेकिंग न्यूज़, एक्सक्लूसिव अपडेट्स और एंटरटेनमेंट फीचर्स शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article