टीवी मसाला

Bigg Boss 19 में बैन हुई इन्फ्लुएंसर और यूट्यूबर्स की एंट्री, सिर्फ टीवी कलाकार ही लेंगे हिस्सा?

Bigg Boss 19 Update: जल्द ही टीवी दुनिया पर रियलिटी शो 'बिग बॉस' अपने 19वें सीजन के साथ लौटने वाला है। ऐसे में शो से जुड़ी एक बड़ी खबर सामने आई है कि मेकर्स ने कुछ लोगों के लिए 'बिग बॉस' के दरवाजे इस सीजन बंद कर दिए हैं, पढ़िए पूरी खबर।

Image

Bigg Boss 19

Bigg Boss 19 Update: टीवी दुनिया का हमेशा विवादों में घिरे रहने वाला शो 'बिग बॉस' इन दिनों सुर्खियों में बना हुआ है। मेकर्स अब सीजन 19 के साथ लोगों का मनोरंजन करने वापिस आ रहे हैं। नए सीजन की तैयारी जोरों शोरों से चल रही है। शो से जुड़ी नई-नई खबरें लीक होती रहती है जिसके चलते फैंस नए सीजन के लिए और भी ज्यादा उत्साहित हो गए हैं। हर बार की तरह ये सीजन भी सलमान खान (Salman Khan) ही होस्ट करते हुए नजर आएंगे। इस बीच खबर आई है कि बिग बॉस के घर में अब कुछ लोगों की एंट्री बंद हो गई।

अपकमिंग रियलिटी शो 'बिग बॉस 19' (Bigg Boss 19) से जुड़ी बड़ी खबर सामने आई है कि इस सीजन मेकर्स सिर्फ टीवी और बॉलीवुड जगत के कलाकारों को घर में एंट्री देंगे। टेली चक्कर की रिपोर्ट के अनुसार इस 'बिग बॉस 19' में यूट्यूबर्स और सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर को शो का हिस्सा नहीं बनाएंगे। मेकर्स ने ये फैसला क्यूँ लिया इसका कारण अभी सामने नहीं आया है। इस सीजन को बड़ा बनाने के लिए मेकर्स शो को 5.5 महीनों तक ऑन एयर रखेंगे। 19वां अब तक का सबसे बड़ा बिग बॉस सीजन होने वाला है। रिपोर्ट्स का मानना है कि 19 जुलाई को शो टेलिकास्ट होगा।

खबर ये भी थी कि कंपनी बनिजय एशिया ने 'बिग बॉस' और 'खतरों के खिलाड़ी' को प्रोड्यूस करने से मना कर दिया था। ऐसे में मेकर्स सोनी टीवी के साथ डील करने जा रहे थे। लेकिन कुछ समय बाद रुमर्स को खंडित कर दिया गया कि शो कलर्स टीवी पर ही प्रसारित होगा। बताया दें 19वें सीजन पर पूरा ध्यान देने के लिए इस साल 'बिग बॉस ओटीटी' लॉन्च नहीं किया जाएगा।

Khushboo Dogra
खुशबू डोगराauthor

खुशबू डोगरा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की सदस्य हैं। खुशबू ओटीटी, टीवी, बॉलीवुड और साउथ फिल्म इंडस्ट्री की दुनिया को गहराई से समझते हुए पाठकों तक उसकी रोचक जानकारी पहुंचाती रही हैं। चटपटी खबरें, गॉसिप और मनोरंजन से जुड़ी हर ट्रेंडिंग अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है और अबतक 4,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकी हैं। खुशबू टाइम्स नाउ के ‘टेली टॉक’ यूट्यूब चैनल के लिए वीडियो भी बनाती हैं, जिससे उनका ऑन-स्क्रीन प्रेजेंस और कहानी कहने की शैली और निखरती है।

और पढ़ें
End of Article