टीवी मसाला

Bigg Boss 19: एलिमिनेशन की तलवार से कटेगा इस कंटेस्टेंट का धड़, वोटिंग ट्रेंड से मिला हिंट!

Bigg Boss 19 Voting Trend: कलर्स टीवी का रियलिटी शो 'बिग बॉस 19' में नॉमिनेशन के दलदल में कुल 4 कंटेस्टेंट फंसे हैं। ऐसे में हाल ही में सोशल मीडिया पर सामने आए वोटिंग ट्रेंड में साफ हो गया है कि ये कंटेस्टेंट अपने घर जा सकता है, जानिए नाम इस रिपोर्ट में।

Image

Image Source: Jio Hotstar

Bigg Boss 19 Voting Trend: टीवी दुनिया का मसालेदार शो 'बिग बॉस' हर साल लोगों के बीच धमाल मचाने आ रहा है। इस बार सीजन 19 भी पूरी कोशिश कर है कि ये दर्शकों को पसंद आए। शो को शुरू हुए 9 हफ्ते बीत चुके हैं और घर में कुल 14 कंटेस्टेंट मौजूद है। वहीं इस हफ्ते घर से बेघर होने के लिए चार कंटेस्टेंट नॉमिनेट हुए। जनता अपने पसंदीदा कंटेस्टेंट को सेफ करने के लिए एड़ी चोटी का जोर लगाते हुए वोट कर रही है। अब हाल ही में सोशल मीडिया पर 'बिग बॉस 19' में इस हफ्ते होने वाले इविक्शन का वोटिंग ट्रेंड सामने आया जिसमें इस कंटेस्टेंट के सिर पर एलिमिनेशन की तलवार लटकती हुई नजर आई।

सलमान खान का शो 'बिग बॉस 19' (Bigg Boss 19) के एक फैन पेज 'बिग बॉस खबरी' ने इंस्टाग्राम पर पोस्ट शेयर कर इस हफ्ते होने वाले एलिमिनेशन का वोटिंग ट्रेंड शेयर किया। जैसा कि आपको मालूम है इस हफ्ते एलिमिनेशन के गड्ढे में गौरव खन्ना, नेहल चुड़ासमा, प्रणित मोरे और बसीर अली हैं। ये चारों ही घर के सबसे पॉवरफुल कंटेस्टेंट हैं लेकीन इस समय वो डेंजर जोन में फंसे हुए हैं। 'बिग बॉस खबरी' द्वारा शेयर की गई वोटिंग ट्रेंड में सबसे ज्यादा वोटस गौरव खन्ना को मिले हैं, इसके बाद बीर अली और प्रणित मोरे हैं। वोटिंग ट्रेंड के मुताबिक नेहल चुड़ासमा को सबसे कम वोटस मिले जनता की तरफ से जो अच्छी बात नहीं है। ऐसे में क्या नेहल इस हफ्ते घर से बेघर हो जाएंगी या मेकर्स इसमें कोई खेल खेलेंगे। पिछले हफ्ते भी दिवाली के मौके पर कोई एलिमिनेशन नहीं हुआ था। देखना दिलचस्प होने वाला है कि क्या नेहल बाहर हो जाएंगी या ये वोटिंग ट्रेंड में कुछ चेंज आएगा।

'बिग बॉस 19' कंटेस्टेंट नेहल चुड़ासमा को मिल रहे कम वोटस का कारण है उनका और बसीर अली का लव एंगल। जी हाँ, नेहल की जैसे ही फरहाना भट्ट से दोस्ती टूटी अगली सुबह वो बसीर की बाहों में थी। घरवालों के अलावा खुद जनता ने इस लव एंगल को फेक बताया। इंटरनेट पर नेहल को इस समय बहुत हेट मिल रहा है।

Khushboo Dogra
खुशबू डोगराauthor

खुशबू डोगरा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की सदस्य हैं। खुशबू ओटीटी, टीवी, बॉलीवुड और साउथ फिल्म इंडस्ट्री की दुनिया को गहराई से समझते हुए पाठकों तक उसकी रोचक जानकारी पहुंचाती रही हैं। चटपटी खबरें, गॉसिप और मनोरंजन से जुड़ी हर ट्रेंडिंग अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है और अबतक 4,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकी हैं। खुशबू टाइम्स नाउ के ‘टेली टॉक’ यूट्यूब चैनल के लिए वीडियो भी बनाती हैं, जिससे उनका ऑन-स्क्रीन प्रेजेंस और कहानी कहने की शैली और निखरती है।

और पढ़ें
End of Article