Bigg Boss 19 Nehal Chudasama And Baseer Ali Evicted: सलमान खान के धमाकेदार शो 'बिग बॉस 19' ने छोटे पर्दे पर धमाल मचाने में कोई कसर नहीं छोड़ी है। 'बिग बॉस 19' में आए दिन कंटेस्टेंट्स के बीच बवाल देखने को मिलता है। बीते सप्ताह बिग बॉस ने कंटेस्टेंट्स को दिवाली का तोहफा देते हुए किसी का भी एविक्शन नहीं किया। लेकिन इस सप्ताह खबर आ रही है कि 'बिग बॉस 19' से एक नहीं बल्कि दो-दो कंटेस्टेंट्स को घर जाना पड़ा। इस हफ्ते 'बिग बॉस 19' (Bigg Boss 19) से बेघर होने के लिए चार कंटेस्टेंट्स नॉमिनेट हुए थे, जिसमें बसीर अली, प्रणित मोरे, गौरव खन्ना और नेहल चुडासमा का नाम शामिल है। वहीं अब 'बिग बॉस 19' से डबल एविक्शन के तहत दो कंटेस्टेंट्स का सपना यहीं पर ही चूर हो गया।
मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो 'बिग बॉस 19' (Bigg Boss 19) से इस सप्ताह नेहल चुडासमा घर से बेघर हुई हैं। हैरत की बात तो यह है कि उनके साथ-साथ बसीर अली का पत्ता कटने की भी खबर सामने आई है। बता दें कि वोटिंग ट्रेंड में नेहल चुडासमा सबसे पीछे चल रही थीं। वहीं बसीर अली और प्रणित मोरे में कांटे की टक्कर थी। डबल एविक्शन की खबरों को देख कहा जा सकता है कि प्रणित मोरे ने बसीर अली को वोटिंग में मात देकर खुद को सुरक्षित कर लिया। दूसरी तरफ सबसे कम वोट मिलने के कारण नेहल को शो से बाहर होना पड़ा। वह एक बार पहले भी 'बिग बॉस 19' से एविक्ट हो चुकी हैं, लेकिन इसके बाद उन्हें सीक्रेट रूम में भेज दिया गया था।
फिर खुलेगा 'बिग बॉस 19' का सीक्रेट रूम
'बिग बॉस 19' (Bigg Boss 19) से जुड़ी बीते दिन खबर आई थी कि शो में सीक्रेट रूम एक बार फिर से खुलने वाला है और इस बार किसी स्ट्रॉन्ग कंटेस्टेंट को घर में भेजा जाएगा। वहीं बसीर अली के एविक्शन के बाद से अटकलें लग रही हैं कि बिग बॉस उन्हें सीक्रेट रूम में भेज सकते हैं। अब ये देखना दिलचस्प रहेगा कि बाकी घरवालों की गेम यहां से क्या नया रुख लेती है।
