टीवी मसाला

Bigg Boss 19: कैप्टेन मृदुल तिवारी हुए घरवालों से परेशान, फरहाना भट्ट ने रुलाए कंटेस्टेंट को खून के आंसू

Bigg Boss 19 Promo: रियलिटी शो 'बिग बॉस 19' का नया प्रोमो सोशल मीडिया पर सामने आई जिसमें कैप्टेन मृदुल तिवारी फूट फूटकर रोते हुए नजर आए। मृदुल के आंसू फरहाना भट्ट की वजह से निकले लेकिन क्यूं जानिए टाइम्स नाउ नवभारत की इस रिपोर्ट में।

Image

Image Source: Jio Hotstar

Bigg Boss 19 Promo: टीवी दुनिया का घर घर देखे जाने वाला शो 'बिग बॉस 19' में इन दिनों काफी कुछ देखने को मिल रहा है। अभिषेक बजाज और अशनूर कौर के चलते पूरा घर नॉमिनेट हुआ तो कंटेस्टेंट ने बगावत कर दी। कैप्टेन मृदुल तिवारी ने अपने दोस्तों का साथ दिया तो अन्य कंटेस्टेंट्स ने घर का काम करने से मना कर दिया। सिर्फ यही नहीं घरवाले मृदुल को ताने मारने से बाज नहीं आए और आखरी में अब कैप्टेन पूरे तरीके से इमोशनली टूट गए।

शो 'बिग बॉस 19' (Bigg Boss 19) के लेटेस्ट प्रोमो कि शुरुआत हुई रोते हुए कैप्टेन मृदुल तिवारी (Mridul Tiwari) से जो कह रहे हैं, 'अरे इतना कमजोर कर दिया मुझे तीन दिन में। मैं सुबह उठता हूं ना सारा गार्डन साफ करता हूं, पूरा बेडरूम और कूड़ा साफ करता हूं। कोई कह दे आटा लगा दे वो काम करता हूं, बर्तन धोता हूं और सभी से अनुरोध कर रहा हूं। मैं तो भावुक हूं अपने इन लौंडों की वजह से।' अभिषेक बजाज और प्रणित मोरे मृदुल तिवारी के आंसू ना देख सकें। अभिषेक फरहाना भट्ट से कहते हुए नजर आए कि तेरी कैप्टेंसी में उसने जरा सी भी चूं की? फरहाना ने जवाब में कहा उन्हे कोई सफाई नहीं देनी। प्रणित मोरे भी कहते हुए नजर आए फरहाना को तुझ कभी इमोशनल फीलिंग नहीं हुई? फिर मृदुल तिवारी चिल्लाते हुए कहते हैं कि कैप्टेंसी मिली उसका नाम ये रख दिया गया है कि कमजोर इंसान को दी गई। मैं कुनिका मैडम के भी हाथ जोद रहा हूं कि इतना कर लें। मृदुल को उनके सभी दोस्त शांत कराने की कोशिश करते हैं। इस प्रोमो को देखने के बाद मृदुल तिवारी के फैंस सोशल मीडिया पर कंटेस्टेंट के सपोर्ट में बाढ़ ले आए। एक यूजर ने प्रोमो देख लिख डाला कि इस सीजन में साफ दिल वाले लोग नहीं आए हैं।

बीते 'बिग बॉस 19' के एपिसोड में भी कुनिका सदानंद, नीलम गिरी और तान्या मित्तल किचन का काम करने से मना कर दिया था। ऐसे में कैप्टेन मृदुल तिवारी ने जिम्मेदारी उठाते हुए खाना और रोटियां बनाई। सिर्फ यही नहीं मृदुल ने बर्तन भी धोए। मृदुल की कैप्टेंसी आखरी दिनों में बिल्कुल पूरे तरीके से खराब हुई। कुनिका सदानंद ने बीते एपिसोड में मृदुल को गलत फैसला लेने के चलते सजा दी थी।

Khushboo Dogra
खुशबू डोगराauthor

खुशबू डोगरा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की सदस्य हैं। खुशबू ओटीटी, टीवी, बॉलीवुड और साउथ फिल्म इंडस्ट्री की दुनिया को गहराई से समझते हुए पाठकों तक उसकी रोचक जानकारी पहुंचाती रही हैं। चटपटी खबरें, गॉसिप और मनोरंजन से जुड़ी हर ट्रेंडिंग अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है और अबतक 4,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकी हैं। खुशबू टाइम्स नाउ के ‘टेली टॉक’ यूट्यूब चैनल के लिए वीडियो भी बनाती हैं, जिससे उनका ऑन-स्क्रीन प्रेजेंस और कहानी कहने की शैली और निखरती है।

और पढ़ें
End of Article