टीवी मसाला

Bigg Boss 19 Promo: घरवालों के हाथ में सत्ता सौंपकर तमाशा दिखाएंगे बिग बॉस, घर को बनाएंगे राजनीति का अखाड़ा

Bigg Boss 19 Promo: कलर्स टीवी का रियलिटी शो 'बिग बॉस 19' का पहला प्रोमो रिलीज कर दिया गया है। प्रोमो के जरिए मेकर्स ने शो का थीम और उसमें क्या फेर बदल होंगे उसकी झलक दिखाई है। इंटरनेट पर इस प्रोमो को काफी ज्यादा प्यार मिल रहा है, डालिए एक नजर यहाँ।

Image

Image Source: Jiohotstar Instgram

Bigg Boss 19 Promo: कलर्स टीवी का रियलिटी शो 'बिग बॉस 19' जल्द ही छोटे परदे पर आएगा। मेकर्स ने पूरी तैयारी कर ली है इस सीजन को हिट कराने के लिए। अब तक बॉलीवुड से लेकर टीवी दुनिया के कई कलाकारों को 'बिग बॉस 19' ऑफर हो चुका है। देखना दिलचस्प होने वाला है कि कौन से नएचेहरे शो को चार चांद लगाएंगे। इस बीच मेकर्स ने लोगों को सप्राइज़ देते हुए 'बिग बॉस 19' का पहला प्रोमो रिलीज कर दिया है।

'बिग बॉस 19' (Bigg Boss 19) के प्रोमो कि शुरुआत सलमान खान (Salman Khan) से होगी जो एक नेता के अवतार में नजर आए। एक काली सी गाड़ी से उतरकर सलमान खान सभी को अलग स्टाइल से नमस्ते करते हैं। इसके बाद सलमान एक सभा को संबोधित करते हुए कहते हैं 'ऐसा पहली बार हुआ है 18-19 सालों में। इस बार बिग बॉस के घर में ड्रामा क्रेजी नहीं बल्कि डेमोक्रेजी होगा। हर छोटा बड़ा फैसला घरवालों के हाथ में होगा। घरवालों तुम जो मर्जी करो लेकिन उसके अंजाम को आवाम के लिए तैयार रहे क्यूँकि इस बार 'बिग बॉस 19' की सरकार घरवालों के नाम। नमस्ते।'

वीडियो में देखा गया कि सभा को दो में हिस्सों में बांटा गया वैसे ही जैसे संसद में एक तरफ विपक्ष और सत्ताधारी बैठते हैं। इससे साफ हो गया है कि कंटेस्टेंट के साथ भी कुछ ऐसा किया जाएगा। प्रोमो शेयर करते हुए मेकर्स ने कैप्शन में लिखा ' इस बार 'बिग बॉस 19' के घर का ड्रामा होगा - डेमोक्रेजी! इस नए ट्विस्ट के लिए क्या आप हैं तैयार?' ये देख लोग शो के लॉन्च होने के लिए उत्साहित हो गए हैं।

Khushboo Dogra
खुशबू डोगराauthor

खुशबू डोगरा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की सदस्य हैं। खुशबू ओटीटी, टीवी, बॉलीवुड और साउथ फिल्म इंडस्ट्री की दुनिया को गहराई से समझते हुए पाठकों तक उसकी रोचक जानकारी पहुंचाती रही हैं। चटपटी खबरें, गॉसिप और मनोरंजन से जुड़ी हर ट्रेंडिंग अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है और अबतक 4,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकी हैं। खुशबू टाइम्स नाउ के ‘टेली टॉक’ यूट्यूब चैनल के लिए वीडियो भी बनाती हैं, जिससे उनका ऑन-स्क्रीन प्रेजेंस और कहानी कहने की शैली और निखरती है।

और पढ़ें
End of Article