टीवी मसाला

Bigg Boss 19: इस दिन मिलेगा सलमान खान के शो को उसका विनर, सामने फिनाले की डेट!

Bigg Boss 19 Grand Finale: सलमान खान का रियलिटी शो 'बिग बॉस 19' से जुड़ी एक बड़ी खबर हर जगह उड़ रही है। रुमर्स हैं कि 'बिग बॉस 19' फिनाले डेट मेकर्स ने डिसाइड कर ली है। फिनाले कब, किस महीने और एपिसोड कब टेलिकास्ट होगा जानिए टाइम्स नाउ नवभारत की इस रिपोर्ट में।

Image

Image Source: Jio Hotstar

Bigg Boss 19 Grand Finale: कलर्स टीवी का धमाकेदार रियलिटी शो 'बिग बॉस' अपने 19वें सीजन के साथ सुर्खियों में है। 24 अगस्त 2025 को रिलीज हुए इस शो को जनता से तारीफ़ें और प्यार मिल रहा है। शो को शुरू हुए एक महीना बीत चुका है और अब तक इसमें सिर्फ 2 कंटेस्टेंट का ही एलिमिनेशन हुआ। इस एक महीने में शो को टीआरपी में अच्छी रेटिंग और ओटीटी पर मिलियन में वॉच टाइम मिला। अब हाल ही में शो से एक बड़ी खबर टीवी दुनिया के गलियारों में लीक हो गई। 'बिग बॉस 19' के फिनाले डेट को लेकर रुमर्स उड़ रहे हैं।

'बिग बॉस खबरी' की रिपोर्ट के मुताबिक सलमान खान का शो 'बिग बॉस 19' (Bigg Boss 19) का ग्रैंड फिनाले दिसंबर में हो सकता है। मेकर्स 5 दिसंबर को 19वें सीजन के विनर की घोषणा कर सकते हैं। अगर शो को एक्सटेंशन मिल जाता है तो ये डेट बदल सकती है फिलहाल के लिए मेकर्स ने इसे चुना। रुमर्स थे कि 19वां सीजन पांच महीने चलने वाला था लेकिन जनता से मिल रहे मिक्स रिस्पांस ने मेकर्स को ये फैसला लेने पर मजबूर कर डाला। अब शो 105 दिन के बाद ऑफ एयर हो सकता है। बिग बॉस के फैंस के लिए ये एक बहुत बड़ी खबर है।

बता दें अभी तक इन रुमर्स पर मेकर्स की तरफ से कोई औपचारिक बयान सामने नहीं आया है। बता दें इस सीजन गौरव खन्ना, बसीर अली, कुनिका सदानंद, अशनूर कौर, अभिषेक बजाज समेत कुल 16 कंटेस्टेंट ने एंट्री मारी थी। कुछ हफ्तों पहले ही शो में शहनाज गिल के भी शहबाज बडेशा की वाइल्ड कार्ड एंट्री हुई थी। 'बिग बॉस 19' की इस बार की थीम है डेमोक्रेसी जिसमें घरवालों की सरकार है। इस थीम के चलते खुद कंटेस्टेंट घर में फैसले लेते हैं चाहे वो कैप्टेंसी हो या नॉमिनेशन।

Khushboo Dogra
खुशबू डोगराauthor

खुशबू डोगरा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की सदस्य हैं। खुशबू ओटीटी, टीवी, बॉलीवुड और साउथ फिल्म इंडस्ट्री की दुनिया को गहराई से समझते हुए पाठकों तक उसकी रोचक जानकारी पहुंचाती रही हैं। चटपटी खबरें, गॉसिप और मनोरंजन से जुड़ी हर ट्रेंडिंग अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है और अबतक 4,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकी हैं। खुशबू टाइम्स नाउ के ‘टेली टॉक’ यूट्यूब चैनल के लिए वीडियो भी बनाती हैं, जिससे उनका ऑन-स्क्रीन प्रेजेंस और कहानी कहने की शैली और निखरती है।

और पढ़ें
End of Article