टीवी मसाला

Bigg Boss 19: गौरव खन्ना ने सीट की अपनी पक्की, अशनूर कौर ने तान्या मित्तल पर दे मारा लकड़ी का फट्टा

Bigg Boss 19: कलर्स टीवी का नंबर 1 रियलिटी शो 'बिग बॉस 19' में कल तान्या मित्तल के साथ गरमागर्मी के बीच अशनूर कौर का हाथ उठाना पूरे घर में तूफ़ान ले आया था। वहीं टिकट टू फिनाले गौरव खन्ना के हाथ लगा। टाइम्स नाउ नवभारत की इस रिपोर्ट में पढिए रिटेन अपडेट।

Image

Image Source: Jio Hotstar

Bigg Boss 19 Update: सलमान खान का धमाकेदार शो 'बिग बॉस 19' के कल यानी 27 नवंबर एपिसोड की शुरुआत हुई एसेंबली रूम से जहां घरवालों ने उस एक सदस्य का नाम बताना था जो टास्क 'टिकट टू फिनाले' का संचालक बनने के लायक है। सबसे ज्यादा वोटस शहबाज को मिला और वो टास्क के नये संचालक बने। टास्क 'टिकट टू फिनाले' शुरू हुआ जिसमें गार्डन एरिया में वेल ऑफ़ डेस्टिनी खुलता है, यह एक जादुई कुआँ है जो सिर्फ़ उसी को इनाम देता है जो इसे खुश रखता है! कंटेस्टेंट के कंधों पर लकड़ी का फट्टा और साथ ही उससे दो कटोरे जिसमें लाल पानी और हरा पानी था। आपको ये चीज को लेकर चलते रहना था लेकिन आपके रास्ते का कांटा अन्य घरवाले होंगे को बॉउल में से पानी गिराने की कोशिश करेंगे। बस फिर क्या था पहले मालती चाहर ने फरहाना भट्ट का पानी गिराकर उन्हे 'टिकट टू फिनाले' रेस से बाहर कर दिया। फरहाना भट्ट इस कद गुस्सा थीं कि उन्होंने कटोरे का पानी मालती पर फेंक दिया। अगला राउन्ड शुरू हुआ जिसमें मालती चाहर के लाख मनाने के बाद भी तान्या मित्तल और फरहान भट्ट ने मिलकर प्रणित मोरे को आउट किया। आखरी राउन्ड में बदला लेते हुए तान्या मित्तल ने अशनूर कौर को आउट किया। इस दौरान जानबूझकर अशनूर ने लकड़ी का फट्टा तान्या मित्तल पर दे मारा। टास्क खत्म होगा और ''टिकट टू फिनाले'' की चाबी गौरव खन्ना को मिली, जिसके चलते वह इस हफ्ते के एलिमिनेशन से सेफ और घर के नये कप्तान बने।

शो 'बिग बॉस 19' (Bigg Boss 19) में बाथरूम एरिया में तान्या मित्तल और अशनूर कौर की बहस होगी। दरअसल तान्या चाहती हैं कि अशनूर अपनी इस हरकत के लिए माफी मांगे। वहीं दूसरी तरफ टिकट टू फिनाले को देख मजाक-मजाक में फरहाना भट्ट और शहबाज बडेशा आंसू बहाएंगे। इस दौरान तान्या मित्तल मालती चाहर से माफी मांगेगी क्योंकि नॉमिनेश टास्क में कंटेस्टेंट ने बतमीजी की थी। किचन एरिया में अशनूर कौर मालती से खफा हैं क्योंकि उन्होंने टास्क में साथ नहीं दिया। दोनों ही एक दूजे पर खूब चिल्लाती हैं। रात को सोने से पहले तान्या मित्तल आंसू बहाते हुए कैमरे के आगे अपनी माँ को जन्मदिन की बधाई देगी। सिर्फ यही नहीं तान्या मित्तल रोते हुए कहेंगी कि इस हफ्ते उसे बहुत मारा गया है दूर खड़ी ये ड्रामा फरहाना देख रही होंगी।

'बिग बॉस 19' (Bigg Boss 19) के एपिसोड में आगे अशनूर कौर और प्रणित मोरे मिलकर गौरव खन्ना पर सवालों की बोछार कर देंगे। दोनों को लगा कि शायद गौरव सेफ प्ले कर रहे हैं और लोगों की नजरों में उन दोनों को विलेन भी बना रहे हैं। हालांकि गौरव सफाई देते हुए कहते हैं कि अगर मैं सेफ भी प्ले कर रहा हूं तो वो मेरी अपनी चॉइस है। मुझे शो के आखरी हफ्ते में किसी से भी कोई बहस या लड़ाई नहीं करनी। हालांकि अशनूर और प्रणित गौरव की इस सफाई से सहमती नहीं जताते। सोने से पहले मालती चाहर घरवालों के लिए खीर बनाएंगी जिसे देख फरहाना भट्ट कहेंगी कि ये मेरे हारने की खुशी में बनाई गई है। दूसरी तरफ अशनूर कौर गार्डन एरिया में रखे घोड़े के कान साफ करेगी क्योंकि तान्या मित्तल की घटिया कहानियों ने उसे गंदा कर दिया।

Khushboo Dogra
खुशबू डोगराauthor

खुशबू डोगरा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की सदस्य हैं। खुशबू ओटीटी, टीवी, बॉलीवुड और साउथ फिल्म इंडस्ट्री की दुनिया को गहराई से समझते हुए पाठकों तक उसकी रोचक जानकारी पहुंचाती रही हैं। चटपटी खबरें, गॉसिप और मनोरंजन से जुड़ी हर ट्रेंडिंग अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है और अबतक 4,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकी हैं। खुशबू टाइम्स नाउ के ‘टेली टॉक’ यूट्यूब चैनल के लिए वीडियो भी बनाती हैं, जिससे उनका ऑन-स्क्रीन प्रेजेंस और कहानी कहने की शैली और निखरती है।

और पढ़ें
End of Article