Bigg Boss 19 Gossip: रियलिटी शो 'बिग बॉस 19' के बीते वीकेंड का वार काफी मजेदार आया। सलमान खान ने घर में हुए सभी मुद्दों को एक एक कर सुलझाया। वीकेंड का वार वाले एपिसोड में जिसने सभी का ध्यान खींचा वो था सलमान खान का गौरव खन्ना को लताड़ना। दरअसल सलमान ने गौरव को खरी खोटी सुनाते हुए कहा कि वो घर में कोई योगदान नहीं दे रहे। साथ ही वो घर के मुद्दों पर अपनी राय नहीं रखते। सिर्फ पूरे हफ्ते में गौरव 20 मिनट दिखे हैं। ऐसे में सलमान खान के इन दावों को सुन फैंस के साथ साथ गौरव खन्ना की बहन भी अपने भी के सपोर्ट में सामने आईं।
'बिग बॉस 19' (Bigg Boss 19) के कंटेस्टेंट गौरव खन्ना (Gaurav Khanna) की बहन प्रिया मेहरोत्रा अपने इंस्टाग्राम पर स्टोरी शेयर कर भी के सपोर्ट में मैसेज लिखा है। प्रिया लिखती हैं, 'गौरव को अपने कैरेक्टर और खेल खेलने को लेकर जो ट्रोलिंग झेलनी पड़ी है, वह गलत और बेकार है। सिर्फ़ इसलिए कि वो चिल्लाना, बहस करना या हाथापाई नहीं करना चाहते, इसका मतलब यह नहीं कि उसमें ताकत की कमी है। असली ताकत शांति में होती है। भाई, मैं तुम्हें पूरा सपोर्ट देती हूँ! याद रखो, इन्सिक्युर लोग हमेशा उन लोगों को गिराने की कोशिश करते हैं जो ज़्यादा चमकते हैं।'

Bigg Boss 19 Gossip
इसी के साथ कल 'बिग बॉस 19' (Bigg Boss 19) से नेहल चुड़ासमा बेघर जरूर हुईं लेकिन उन्हे एक और मौका देते हुए सीक्रेट रूम में भेज दिया। कल के एपिसोड में नेहल ने अमाल मलिक और जीशान कादरी को उनकी बेइज्जती करते हुए देखा। नेहल ने भी अमाल को लेकर कई खुलासे किए।
