Bigg Boss 19 New Captain: टीवी दुनिया का धमाकेदार शो 'बिग बॉस 19' इन दिनों सुर्खियों में बना हुआ है। शो को लगातार जनता से भरपूर प्यार मिल रहा है जिससे मेकर्स का फायदा हुआ। हर दिन कोई नया तमाशा दर्शकों का मनोरंजन करता है। खाने से लेकर घर की ड्यूटी तक इन चीजों को लेकर कंटेस्टेंट आपस में हमेशा भिड़ते हैं। आज टीआरपी लिस्ट सामने आएगी जिसमें 'बिग बॉस 19' रेटिंग देखने के लिए लोग बेताब हैं। जैसा कि आपको मालूम है कल घर में कैप्टेंसी टास्क हुआ जिसकी विनर फरहाना भट्ट निकलीं और वो गद्दी की दावेदार बनीं। दूसरी दावेदार गौरव खन्ना बने और दोनों में से कौन घर का नया कप्तान बना इसका रिजल्ट सामने आ चुका है। अभिषेक बजाज को हटाकर फरहाना भट्ट नहीं कप्तान बनी।
'बिग बॉस 19' (Bigg Boss 19) के घर से बड़ी खबर सामने आई है कि घरवालों ने गौरव खन्ना (Gaurav Khanna) को नहीं बल्कि फरहाना भट्ट (Farhana Bhatt) को नया कप्तान चुना। दरअसल बिग बॉस ने सभी के एसेंबली रूम में बुलाकर कैप्टेंसी के लिए मतदान कराया। अभिषेक बजाज, प्रणित मोरे, अशनूर कौर, आवेज दरबार, मृदुल तिवारी और कुनिका सदानंद ने गौरव खन्ना को वोट किया। वहीं फरहाना भट्ट के लिए बसीर अली, जीशान कादरी, नीलम गिरी, तान्या मित्तल, अमाल मलिक और शहबाज बडेशा ने वोट डाले। बहुमत से मिले वोट के चलते घर की नई कप्तान बन गईं फरहाना भट्ट।
देखना दिलचस्प होने वाला है कि फरहाना भट्ट घर की कप्तान बन कैसे घर चलाएंगी। इसी के साथ घर से बेघर होने के लिए गौरव खन्ना, अशनूर कौर, नीलम गिरी, आवेज दरबार, मृदुल तिवारी और प्रणित मोरे नॉमिनेटेड हैं। वहीं नेहल चुड़ासमा की घर में री-एंट्री होगी जो आते ही बंब फोड़ने वाली है। सीक्रेट रूम में बैठकर नेहल ने इस हफ्ते घर के कई बड़े फैसलों को पलटा जिससे अब गेम का रुख पूरे तरीके से बदल गया है। घर में वापिस आकार नेहल जरूर घरवालों के पत्ते खोलेंगी जो आगे आने वाले एपिसोड में देखने को मिल सकता है।
