टीवी मसाला

Bigg Boss 19 के बाद नए प्रोजेक्ट के लिए साथ आएंगे अमाल मलिक और फरहाना भट्ट, सिंगर संग बॉन्डिंग पर भी तोड़ी चुप्पी

Bigg Boss 19 Farhana Bhatt Open Up On Bonding With Amaal Mallik: सलमान खान के धमाकेदार शो 'बिग बॉस 19' से सुर्खियां बटोरने वाली फरहाना भट्ट एक बार फिर से चर्चा में आ गयी हैं। फरहाना भट्ट ने हाल ही में दिये इंटरव्यू में अमाल मलिक के साथ बॉन्डिंग पर चुप्पी तोड़ी है।

farhana bhatt on amaal mallik

फोटो क्रेडिट- फरहाना भट्ट, अमाल मलिक इंस्टाग्राम

Bigg Boss 19 Farhana Bhatt Open Up On Bonding With Amaal Mallik: सलमान खान के धमाकेदार शो 'बिग बॉस 19' में रहकर फरहाना भट्ट ने खूब सुर्खियां बटोरी थीं। फरहाना भट्ट का बेबाक अंदाज लोगों को खूब पसंद आया था। हालांकि फिनाले में आकर फरहाना भट्ट जीत नहीं दर्ज कर पाईं और फर्स्ट रनरअप बनीं। वहीं 'बिग बॉस 19' के बाद भी फरहाना भट्ट सोशल मीडिया पर जमकर सुर्खियां बटोर रही हैं। हाल ही में दिये इंटरव्यू में उन्होंने बताया कि वह और अमाल मलिक नए प्रोजेक्ट के लिए साथ आ सकते हैं। इतना ही नहीं, फरहाना भट्ट (Farhana Bhatt) ने अमाल मलिक के साथ अपनी बॉन्डिंग से भी पर्दा उठाया है। उन्होंने बताया कि कैसे अमाल मलिक के साथ उनका और उनकी मां का खास रिश्ता बन चुका है।

फिल्म विंडो संग बातचीत के दौरान फरहाना भट्ट (Farhana Bhatt) ने अपनी और अमाल मलिक की दोस्ती पर चुप्पी तोड़ी। उन्होंने कहा, "हम कुछ काम साथ में करने की योजना बना रहे हैं। कुछ प्रोजेक्ट्स हैं ऐसे। अमाल के साथ एक अलग बॉन्डिंग बन गई है। मां की भी और मेरी भी। और एक ऐसी दोस्ती बनी है जो काफी चीजों से गुजरकर अभी भी एक अच्छी चीज बन रही है।" बता दें कि 'बिग बॉस 19' में फरहाना भट्ट और अमाल मलिक के बीच खूब झगड़े देखने को मिले थे। यहां तक कि अमाल ने फरहाना भट्ट की खाने की प्लेट भी छीनकर फेंक दी थी। लेकिन अब दोनों की बॉन्डिंग पहले से कहीं ज्यादा बेहतर हो चुकी है।

सिंगिंग में हाथ आजमाएंगी फरहाना भट्ट

फरहाना भट्ट (Farhana Bhatt) ने इंटरव्यू में बताया कि 'बिग बॉस 19' के जरिए उन्होंने खुद में एक चीज तलाशी है। एक्ट्रेस ने इस सिलसिले में कहा, "मुझे सच में पता चला 'बिग बॉस 19' के दौरान कि मैं गा सकती हूं। जब अमाल ने शुरुआत में मुझसे ये चीज कही थी कि मैं अच्छा गाती हूं तो मुझे लगा था कि वो झूठ बोल रहा है।" एक्ट्रेस फरहाना भट्ट ने बताया था कि उन्हें बसीर अली के साथ भी एक म्यूजिक वीडियो ऑफर हुई थी, लेकिन बिजी शेड्यूल के कारण वह उस म्यूजिक वीडियो का हिस्सा नहीं बन पाईं।

आशना मलिक
आशना मलिक author

आशना मलिक पिछले छह वर्षों से एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में सक्रिय हैं। उन्होंने बॉलीवुड और टीवी सितारों के कई इंटरव्यू किए हैं और इस क्षेत्र में अपनी पकड... और देखें

End of Article