टीवी मसाला

Bigg Boss 19 की राजनीति का हिस्सा बनेंगे बॉक्सिंग लेजेंड माइक टाइसन! TRP के लिए मेकर्स ने खेला दांव

Bigg Boss 19 Mike Tyson To Make Entry In Salman Khan Show: सलमान खान के धमाकेदार शो 'बिग बॉस 19' के प्रीमियर में कुछ ही वक्त बाकी रह गया है। 'बिग बॉस 19' के लिए मेकर्स की तैयारियां जोरों-शोरों पर चल रही हैं। वहीं अब बॉक्सिंग लेजेंड का नाम 'बिग बॉस 19' के लिए सामने आ रहा है।

Image

फोटो क्रेडिट- माइक टाइसन, जियो हॉटस्टार इंस्टाग्राम

Bigg Boss 19 Mike Tyson To Make Entry In Salman Khan Show: सलमान खान के धमाकेदार शो 'बिग बॉस 19' के प्रीमियर में कुछ ही दिन बाकी रह गए हैं। 'बिग बॉस 19' के लिए मेकर्स की तैयारियां जोरों-शोरों पर चल रही हैं। अभी तक कई स्टार्स के नाम 'बिग बॉस 19' के लिए सामने आ चुके हैं, जिसमें गौरव खन्ना से लेकर अश्नूर कौर तक शामिल हैं। 'बिग बॉस 19' को दिलचस्प बनाने के लिए मेकर्स खूब तैयारियां कर रहे हैं। थीम से लेकर बिग बॉस के घर तक पर जमकर काम किया जा रहा है। वहीं अब 'बिग बॉस 19' (Bigg Boss 19) की टीआरपी को रॉकेट बनाने के लिए मेकर्स एक और दांव खेलने के लिए तैयार हैं। दरअसल, शो में बॉक्सिंह लेजेंड माइक टाइसन (Mike Tyson) की भी एंट्री होने वाली है।

'बिग बॉस 19' (Bigg Boss 19) को लेकर बताया जा रहा है कि मेकर्स शो में माइक टाइसन (Mike Tyson) की भी एंट्री कराएंगे। हालांकि वह शो में बतौर कंटेस्टेंट नहीं बल्कि मेहमान बनकर कदम रखेंगे। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो माइक टाइसन 'बिग बॉस 19' में करीब 7 से 8 दिन तक रहेंगे। उनकी मौजूदगी शो को नया तड़का दे सकती है। साथ ही इसकी टीआरपी में भी चार चांद लगा सकती है। हालांकि इसपर आधिकारिक रूप से कुछ भी कहना अभी मुश्किल है।

बता दें कि माइक टाइसन (Mike Tyson) से पहले 'बिग बॉस' में कई हॉलीवुड स्टार्स बतौर मेहमान कदम रख चुके हैं। एक्ट्रेस पामेला एंडरसन ने 'बिग बॉस 4' में कदम रखा था। उन्होंने चंद दिन के लिए ही बिग बॉस में एंट्री की थी और फीस के रूप में करोड़ों रुपये वसूले थे। वहीं अब ये देखना दिलचस्प होगा कि माइक टाइसन अगर 'बिग बॉस 19' का हिस्सा बनते हैं तो उनकी मौजूदगी शो को क्या रुख देती है।

ashna malik
आशना मलिकauthor

आशना मलिक पिछले छह वर्षों से एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में सक्रिय हैं। उन्होंने बॉलीवुड और टीवी सितारों के कई इंटरव्यू किए हैं और इस क्षेत्र में अपनी पकड़ बनाई है। आशना को कॉपी राइटिंग, फीचर लेखन और वीडियो कंटेंट निर्माण का अनुभव है, जिससे वे बहुआयामी और आकर्षक स्टोरीज तैयार करती हैं। 7,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकीं आशना की खासियत है ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट खबरों को सटीक, स्पष्ट और रोचक अंदाज में प्रस्तुत करना। आशना की स्टोरीटेलिंग में नवीनतम ट्रेंड्स की समझ, विषय की गहराई और दर्शकों से जुड़ने की क्षमता साफ झलकती है।

और पढ़ें
End of Article