Baseer Ali New Show: कलर्स टीवी का दमदार रियलिटी शो 'बिग बॉस 19' में नजर आ रहे टीवी एक्टर बसीर अली इन दिनों सुर्खियों में हैं। आज सुबह खबर सामने आई कि इस हफ्ते 'बिग बॉस 19' में डबल इविक्शन होगा। ऐसे में बसीर अली और नेहल चुड़ासमा दोनों ही घर से बेघर हो गए। दोनों के इविक्शन से जनता खुश नहीं है और मेकर्स को सोशल मीडिया पर खरी खोटी सुनाई जा रही है। बसीर ने अपने बेबाक और उम्दा गेम से लाखों-करोड़ों लोगों का दिल जीत लिया। अब खबर सामने आई है कि बसीर अली को एक बड़े टीवी सीरियल के लिए अप्रोच किया गया है। जानिए नाम उस सीरियल का टाइम्स नाउ नवभारत की इस रिपोर्ट में।
सोशल मीडिया पर 'टेली चक्कर' ने पोस्ट शेयर कर खबर दी की बसीर अली (Baseer Ali) 'बिग बॉस 19' (Bigg Boss 19) से बेघर होने के बाद सीरियल 'नागिन 7' (Naagin 7) में नजर आएंगे। सिर्फ यही नहीं एकता कपूर को बसीर अली के लिए नागिन 7 बिल्कुल परफेक्ट लगा। बसीर का इस सीरियल में क्या रोल होगा इसकी जानकारी अभी सामने नहीं आई है। रुमर्स ये हैं कि बसीर अली को जल्द ही इस सीरियल के लिए अप्रोच किया जाएगा। हालांकि अभी तक शो के मेकर्स ने इसकि आधिकारी तौर पर पुष्टि नहीं की। जैसे ही ये खबर बाहर लीक हुई बसीर अली के गुस्साए फैंस को थोड़ी राहत मिली कि आखिर उनका पसंसदीदा कलाकार उन्हे दोबारा स्क्रीन पर नजर आएगा। शो 'बिग बॉस 19' में आने से पहले बसीर अली जी टीवी के सीरियल 'कुंडली भाग्य' में शौर्य का किरदार निभाते हुए नजर आए थे। इस सीरियल में भी बसीर की एक्टिंग को काफी दर्शकोंद्वारा पसंद किया गया।
वहीं शो 'बिग बॉस 19' की बात करें तो बसीर अली का इविक्शन लोगों को अनफ़ेयर लगा। इंटरनेट पर जनता गुहार लगा रही है कि बसीर को शो में वापिस लाया जाए। वहीं ये रुमर्स उड़ रहे हैं कि बसीर अली को मेकर्स सीक्रेट रूम में भेजेंगे। लोगों का मानना है कि बसीर अली के बदले अभी कई कंटेस्टेंट घर में मौजूद हैं जो इस शो में रहना बिल्कुल भी डीजर्व नहीं करते।
