टीवी मसाला

Bigg Boss 19: बसीर अली के एविक्शन पर फूटा दर्शकों का गुस्सा, मेकर्स को आड़े हाथों लेकर मचाया बवाल

Bigg Boss 19 Baseer Ali Eviction Makes Viewers Angry: सलमान खान के धमाकेदार शो 'बिग बॉस 19' से बसीर अली के बाहर होने की खबर सामने आई है। इस एविक्शन पर दर्शकों ने नाराजगी जाहिर की है। उनका कहना है कि मेकर्स ने डिजर्विंग कंटेस्टेंट के साथ फिर से गलत किया है।

Image

फोटो क्रेडिट- जियो हॉटस्टार

Bigg Boss 19 Baseer Ali Eviction Makes Viewers Angry: सलमान खान के धमाकेदार शो 'बिग बॉस 19' ने छोटे पर्दे पर धमाल मचाने में कोई कसर नहीं छोड़ी है। 'बिग बॉस 19' में कंटेस्टेंट्स अपनी गेम को दुरुस्त करने के लिए भरपूर कोशिश कर रहे हैं। जहां गेम के चक्कर में किसी की दोस्ती गहरी हो रही है तो वहीं किसी की दोस्ती दुश्मनी में तब्दील हो चुकी है। 'बिग बॉस 19' में इस सप्ताह चार कंटेस्टेंट्स घर से बेघर होने के लिए नॉमिनेट हुए थे, जिसमें नेहल चुडासमा, बसीर अली, प्रणित मोरे और गौरव खन्ना शामिल हैं। लेकिन शो से इस सप्ताह दो कंटेस्टेंट्स घर से बेघर हुए, जिसमें नेहल चुडासमा और बसीर अली (Baseer Ali) का नाम शामिल है। लेकिन 'बिग बॉस 19' (Bigg Boss 19) से बसीर अली के एविक्शन से दर्शक नाराज नजर आए। उन्होंने मेकर्स को आड़े हाथों लेते हुए सोशल मीडिया पर जमकर बवाल मचाया।

'बिग बॉस 19' (Bigg Boss 19) से बसीर अली के एविक्शन की खबर सुनकर दर्शकों ने मेकर्स को पक्षपाती बताया। उनका कहना है कि शो में अभी भी कई कंटेस्टेंट्स ऐसे हैं जो वहां रहने के लायक नहीं हैं। लेकिन मेकर्स ने बसीर अली को अपना निशाना बनाया है। बसीर अली के एविक्शन पर एक यूजर ने लिखा, "इतिहास याद रखेगा कि आप कितने गलत रहे हो कलर्स टीवी। आपने सबसे लायक कंटेस्टेंट को ही दूर कर दिया।" दूसरे यूजर ने उमर रियाज को याद करते हुए लिखा, "इतिहास के सबसे गलत एलिमिनेशन। बसीर अली टॉप 5 फेस थे, जिसे 13वें स्थान पर ही निकाल दिया गया।" तीसरे यूजर ने लिखा, "बसीर अली को एक और मौका मिलना चाहिए। उम्मीद करती हूं कि इन्हें सीक्रेट रूम में भेजा जाए या ऐसा ही कुछ क्योंकि शो में अभी भी बहुत ही अनडिजर्विंग कंटेस्टेंट्स मौजूद हैं।"

'बिग बॉस 19' (Bigg Boss 19) में बसीर अली के सपोर्ट में उतरे लोग यहीं नहीं रुके। एक यूजर ने लिखा, "अगर ये न्यूज सही है कि बसीर अली को बाहर कर दिया गया है तो ये शो पिछले साल की तरह ही कॉपी-पेस्ट है, जिसमें फिक्स्ड विनर था।" दूसरे यूजर ने लिखा, "सच बताऊं तो बसीर अली के लिए बुरा लग रहा है, क्योंकि उनके अंदर लगन थी। वो टॉप 5 में जाने के लायक थे, लेकिन अमाल के चक्कर में अपना गेम खराब कर लिया। मैं गौरव खन्ना का फैन हूं, लेकिन बसीर कम से कम टॉप 5 के लायक तो था।"

ashna malik
आशना मलिकauthor

आशना मलिक पिछले छह वर्षों से एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में सक्रिय हैं। उन्होंने बॉलीवुड और टीवी सितारों के कई इंटरव्यू किए हैं और इस क्षेत्र में अपनी पकड़ बनाई है। आशना को कॉपी राइटिंग, फीचर लेखन और वीडियो कंटेंट निर्माण का अनुभव है, जिससे वे बहुआयामी और आकर्षक स्टोरीज तैयार करती हैं। 7,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकीं आशना की खासियत है ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट खबरों को सटीक, स्पष्ट और रोचक अंदाज में प्रस्तुत करना। आशना की स्टोरीटेलिंग में नवीनतम ट्रेंड्स की समझ, विषय की गहराई और दर्शकों से जुड़ने की क्षमता साफ झलकती है।

और पढ़ें
End of Article