टीवी मसाला

Bigg Boss 19: वोट नहीं बल्कि इस कारण से एलिमिनेट हुए आवेज दरबार, वजह जान खिसक जाएगी पैरों तेल जमीन !

Awez Darbar Elimination Reason Out: कल 'बिग बॉस 19' से आवेज दरबार एलिमिनेट हो गए जिसके चलते दर्शक काफी नाराज हैं। लोगों को लगा कि कम वोटस के चलते आवेज घर से बेघर हुए लेकिन अब खबरें कुछ और ही कारण बता रही है। आवेज दरबार के एलिमिनेशन का कारण आप सभी को चौंका देगा।

Image

Image Source: Awez Darbar Instagram

Awez Darbar Elimination Reason Out: सलमान खान का रियलिटी शो 'बिग बॉस 19' इन दिनों सुर्खियों में बना हुआ है। बीते दिन शो से आवेज दरबार एलिमिनेट हुए और फैंस को शॉक दे गए। घरवाले भी यकीन नहीं कर पाए कि तगड़ी फैन फालोइंग के बाद भी आवेज दरबार घर से कैसे बाहर हो गए। अब हाल ही में आवेज दरबार के इविक्शन से जुड़ी खबरें सोशल मीडिया पर आग की तरह फैल रही है। रुमर्स उड़ रहे हैं कि आवेज दरबार वोटिंग नहीं बल्कि किसी और कारण वर्ष 'बिग बॉस 19' से बेघर किये गए।

इंटरनेट पर खबर फैल रही है कि 'बिग बॉस 19' (Bigg Boss 19) से आवेज दरबार (Awez Darbar) कम वोटस के कारण नहीं बल्कि परिवार के कारण घर से बेघर कर दिया गया। आवेज दरबार को शो से बाहर उनके परिवार ने जबरदस्ती निकलवाया। इसका कारण है कि 'बिग बॉस 19' के मेकर्स शो में आवेज दरबार की एक्स गर्लफ्रेंड शुभी जोशी की वाइल्ड कार्ड एंट्री कराने जा रहे थे। मेकर्स का प्लान था कि शुभी को लाकर शो में आवेज दरबार की लव लाइफ के राज खोले जाए। ये खबर दरबार परिवार तक पहुँच गई और उन्होंने आवेज को शो से बाहर निकलवा लिया क्यूंकी इस एक एंट्री के चलते परिवार की छवि खराब हो सकती थी। पिछले हफ्ते के वीकेंड का वार में गौहर खान नजर आईं थी जिन्होंने घरवालों के साथ-साथ अपने देवर आवेज दरबार को रियलिटी चेक दिया। गौहर अपने साथ शो में आवेज दरबार को ले जाने आई थी ये खबरें जगह -जगह उड़ रही है। हालांकि अभी तक मेकर्स और आवेज दरबार की तरफ से इन खबरों पर कोई रिएक्शन सामने नहीं आया है। ये खुलासा सुन सभी सन्न रह गए कि क्या सच में आवेज को इसके चलते निकाला गया।

जानकारी के लिए बता दें शुभी जोशी ने इल्जाम लगाया था कि आवेज दरबार ने उन्हे धोखा दिया। जी हाँ, शुभी एक इंटरव्यू में खुलासा किया कि आवेज दरबार ने उनके साथ काम के चलते ब्रेकअप किया। इसी के साथ उन्होंने शुभी की दोस्त को मिलने के लिए मैसेज किया था। ऐसा पहली बार नहीं हुआ है 'बिग बॉस ' के कई सीजन में कंटेस्टेंट्स के एक्स बॉयफ्रेंड और गर्लफ्रेंड की एंट्री कराकर मेकर्स ने टीआरपी बटोरी। सोशल मीडिया पर पहले से ही आवेज दरबार के इविक्शन को अनफ़ेयर बताया जा रहा है। आरती सिंह, एल्विश यादव समेत कई सेलेब्स ने आवेज दरबार के इविक्शन को गलत ठहराया।

Khushboo Dogra
खुशबू डोगराauthor

खुशबू डोगरा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की सदस्य हैं। खुशबू ओटीटी, टीवी, बॉलीवुड और साउथ फिल्म इंडस्ट्री की दुनिया को गहराई से समझते हुए पाठकों तक उसकी रोचक जानकारी पहुंचाती रही हैं। चटपटी खबरें, गॉसिप और मनोरंजन से जुड़ी हर ट्रेंडिंग अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है और अबतक 4,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकी हैं। खुशबू टाइम्स नाउ के ‘टेली टॉक’ यूट्यूब चैनल के लिए वीडियो भी बनाती हैं, जिससे उनका ऑन-स्क्रीन प्रेजेंस और कहानी कहने की शैली और निखरती है।

और पढ़ें
End of Article