टीवी मसाला

Bigg Boss 19: फिनाले से एक हफ्ते पहले बाहर हुईं अशनूर कौर! तान्या मित्तल को मारना पड़ा भारी

Bigg Boss 19 Ashnoor Kaur Evicted From Show: सलमान खान के धमाकेदार शो 'बिग बॉस 19' को लेकर चौंकाने वाली खबर सामने आ रही है। बताया जा रहा है कि फिनाले के एक हफ्ते पहले ही अशनूर कौर को घर से बेघर होना पड़ा। उनके एविक्शन की खबर ने फैंस को भी हैरान कर दिया है।

Image

फोटो क्रेडिट- जियो हॉटस्टार

Bigg Boss 19 Ashnoor Kaur Evicted From Show: सलमान खान के धमाकेदार शो 'बिग बॉस 19' ने छोटे पर्दे पर धूम मचाने में कोई कसर नहीं छोड़ी है। 'बिग बॉस 19' में फिनाले की घड़ी नजदीक आ रही है, वहीं दूसरी ओर कंटेस्टेंट्स भी अपनी गेम मजबूत करने पर तुले हुए हैं। लेकिन फिनाले से एक हफ्ते पहले ही एक कंटेस्टेंट्स का ट्रॉफी जीतने का सपना टूट गया है। दरअसल, 'बिग बॉस 19' (Bigg Boss 19) को लेकर खबर आ रही है कि एक्ट्रेस अशनूर कौर का शो से पत्ता कट चुका है। वह फिनाले से एक सप्ताह पहले घर से बेघर हो गई हैं।

अशनूर कौर के एविक्शन को लेकर 'बिग बॉस 19' (Bigg Boss 19) के फैनपेज ने ट्वीट किया है, जिसमें उन्होंने लिखा, "शॉकिंग, अशनूर कौर 'बिग बॉस 19' से बाहर हो चुकी हैं।" लेकिन साथ ही ये भी बताया जा रहा है कि अशनूर कौर को सलमान खान ने बता दिया है कि वह बेघर हो गई हैं, लेकिन वह अभी भी सेट पर ही हैं। ऐसे में इस बात की आधिकारिक पुष्टि करना अभी मुश्किल है। बता दें कि टास्क में जैसे ही अशनूर कौर ने अपने कंधे से लकड़ी का प्लैंक हटाया था, वो सीधा तान्या मित्तल को लगा था। क्योंकि तान्या मित्तल अशनूर कौर के पीछे ही खड़ी हुई थीं। लेकिन जहां दर्शकों का मानना है कि अशनूर ने तान्या को देखा नहीं था तो वहीं कुछ ने एक्ट्रेस पर जानबूझकर मारने का आरोप लगाया और उनके एविक्शन की भी मांग की।

'बिग बॉस 19' (Bigg Boss 19) से अशनूर कौर के एविक्शन की खबर ने दर्शकों को भी हैरान कर दिया है। एक यूजर ने लिखा, "अच्छा तो जब ये चीजें फरहाना भट्ट ने की थीं, तब बिग बॉस कहां थे। उसने शहबाज को चप्पल मारी, थप्पड़ मारा।" दूसरे यूजर ने लिखा, "तो मेकर्स ने एक बार फिर से शहबाज या तान्या को एविक्शन से बचाने के लिए गंदा गेम खेला है।" बता दें कि एक्ट्रेस काम्या पंजाबी ने भी ट्वीट कर अशनूर कौर पर नाराजगी जाहिर की थी।

ashna malik
आशना मलिकauthor

आशना मलिक पिछले छह वर्षों से एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में सक्रिय हैं। उन्होंने बॉलीवुड और टीवी सितारों के कई इंटरव्यू किए हैं और इस क्षेत्र में अपनी पकड़ बनाई है। आशना को कॉपी राइटिंग, फीचर लेखन और वीडियो कंटेंट निर्माण का अनुभव है, जिससे वे बहुआयामी और आकर्षक स्टोरीज तैयार करती हैं। 7,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकीं आशना की खासियत है ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट खबरों को सटीक, स्पष्ट और रोचक अंदाज में प्रस्तुत करना। आशना की स्टोरीटेलिंग में नवीनतम ट्रेंड्स की समझ, विषय की गहराई और दर्शकों से जुड़ने की क्षमता साफ झलकती है।

और पढ़ें
End of Article