Amaal Mallik Crying in Bigg Boss 19 House: कलर्स टीवी का हमेशा विवादों में घिरे रहने वाला शो 'बिग बॉस 19' छोटे परदे पर धमाल मचा रहा है। 9हफ्ते बीतने के बाद शो में कुल 14 कंटेस्टेंट्स बचे जो ट्रॉफी जीतने की रेस में दौड़ रहे हैं। घर की ड्यूटीज हो या खाना इन छोटी-छोटी बातों को मुद्दा बनाकर घरवाले महाभारत का युद्ध छेड़ने में देरी नहीं लगाते। मेकर्स भी कंटेस्टेंट्स के तमाशे दिखाकर टीआरपी बटोरने का कोई मौका नहीं छोड़ते। अब हाल ही में 'बिग बॉस 19' के मेकर्स ने इंस्टाग्राम पर पोस्ट शेयर किया जिसमें अमाल मलिक आंसू बहाते हुए नजर आए लेकिन क्यूं जानिए टाइम्स नाउ नवभारत की इस रिपोर्ट में।
सलमान खान के शो 'बिग बॉस 19' (Bigg Boss 19) से सामने आई लेटेस्ट क्लिप में दिखाई दिया की अमाल मलिक (Amaal Mallik) अपने पुराने बुरे दिनों का दर्द अशनूर कौर को सुना रहे हैं। अमाल मलिक कहते हैं, "साल 2020 से लेकर 2024 इमोशनली काफी मुश्किल था। इस दौरान मैंने अपना डॉग और दोस्तों को खो दिया। मेरा 6 साल का रिलेशनशिप भी खत्म हो गया और एक्स गर्लफ्रेंड की शादी हो गई। लगातार मेरे साथ दिल दुखा देने वाली चीजें हुई। 3 साल पहले मैने अपने पैट डॉग हैंडसम को खोया वो सबसे बुरा वक्त था। मैं एक शो में था तो मेरी माँ ने मुझे बोला था कि हैंडसम से मिलकर जा लेकिन मैं मिला नहीं। मुझे उस चीज का आज तक पछतावा है।" अपनी दुखद दास्तां सुनाते हुए अमाल मलिक के आँसू बहने लगे तो अशनूर कंटेस्टेंट को गले लगाकर शांत कराती है। अमाल की कहानी सुन अशनूर भी काफी इमोशनल हो गईं।
प्रोमो में आगे देखने को मिला कि शो के बाद अमाल मलिक घर जा रहे थे लेकिन फ्लाइट कैंसल हो गई। बाद में सिंगर बागडोगरा से पांच घंटे ड्राइव कर कोलकाता पहुंचे और वहाँ से उन्हे मुंबई की फ्लाइट मिली। अमाल ने बताया कि उनका पैट हैंडसम काफी समय पहले ही गुजर चुका था और वो परिवार से खफा हुए कि उन्होंने समय पर नहीं बताया। इसी के साथ खबर सामने आ रही है कि अमाल मलिक वॉलंटरी एग्जिट लेने वाले हैं तबीयत के कारण।
