टीवी मसाला

Bigg Boss 19: अभिषेक बजाज ने सरेआम गौरव खन्ना की पीठ में घोंपा छुरा, हरकतें देख प्रणित मोरे भी हुए परेशान

Bigg Boss 19 Abhishek Bajaj Betray Gaurav Khanna: टीवी के धमाकेदार शो 'बिग बॉस 19' का एक प्रोमो वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस प्रोमो वीडियो में अभिषेक बजाज ने गौरव खन्ना की पीठ में छुरा घोंपा, जिसे देख प्रणित मोरे ने भी नाराजगी जाहिर की।

Image

फोटो क्रेडिट- जियो हॉटस्टार

Bigg Boss 19 Abhishek Bajaj Betray Gaurav Khanna: टीवी के धमाकेदार शो 'बिग बॉस 19' ने छोटे पर्दे पर धमाल मचाने में कोई कसर नहीं छोड़ी है। 'बिग बॉस 19' में अभी तक कई कंटेस्टेंट्स ऐसे रहे हैं जिनकी दोस्ती में दरार देखने को मिली। चाहे वह फरहाना भट्ट-शहबाज बडेशा हों या फिर तान्या मित्तल-नीलम गिरी और फरहाना भट्ट-नेहल चुडासमा हों। वहीं अब'बिग बॉस 19' (Bigg Boss 19) का एक प्रोमो वीडियो सामने आया है, जिसमें अभिषेक बजाज भी गौरव खन्ना की पीठ में छुरा घोंपते नजर आए। उनकी इस हरकत से गौरव खन्ना के चेहरे पर तो निराशा दिखी ही। साथ ही प्रणित मोरे ने भी अभिषेक बजाज पर नाराजगी जाहिर की।

'बिग बॉस 19' (Bigg Boss 19) में इस सप्ताह मृदुल तिवारी कैप्टन बने। ऐसे में उन्होंने घरवालों के बीच ड्यूटीज बांटने की कोशिश की। लेकिन अभिषेक बजाज ने सभी घरवालों के सामने कह दिया, "गौरव भाई अगर खाना न बनाएं तो मजा नहीं आएगा।" अभिषेक बजाज की हरकतों से परेशान होकर गौरव खन्ना ने साफ कहा कि ये सब करने से पहले मुझसे एक बार पूछ लिया कर। वहीं गौरव खन्ना को किचन में देखकर बाकी घरवालों ने भी चुटकी लेने में कोई कसर नहीं छोड़ी। जहां पहले मालती चाहर खिल्ली उड़ाती नजर आईं तो वहीं बाद में मृदुल तिवारी ने भी चुटकी लेते हुए कहा, "दोस्तों ये बखूबी अपना काम कर रहे हैं किचन में, क्या आप लोग इन्हें पहचान रहे हैं।"

'बिग बॉस 19' (Bigg Boss 19) में अभिषेक बजाज की हरकतों पर प्रणित मोरे भी हताश नजर आए। अभिषेक ने प्रणित के सामने कहा, "मुझे उन्हें किचन में डालना था, वो पिछले 10 हफ्तों से इस चीज से दूर भाग रहे थे।" उनकी बात पर प्रणित मोरे ने जवाब दिया, "अरे लेकिन वो ट्रिगर हो गए हैं ना।" लेकिन अभिषेक बजाज ने उनकी एक बात भी नहीं सुनी और बोले, "मजा आ गया।" बताया जा रहा है कि गौरव खन्ना ने अपनी ड्यूटी बखूबी निभाते हुए घरवालों के लिए पनीर भुर्जी और लच्छा परांठा जैसी चीजें बनाईं, जिसे खाकर हर किसी ने उनकी तारीफ की।

ashna malik
आशना मलिकauthor

आशना मलिक पिछले छह वर्षों से एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में सक्रिय हैं। उन्होंने बॉलीवुड और टीवी सितारों के कई इंटरव्यू किए हैं और इस क्षेत्र में अपनी पकड़ बनाई है। आशना को कॉपी राइटिंग, फीचर लेखन और वीडियो कंटेंट निर्माण का अनुभव है, जिससे वे बहुआयामी और आकर्षक स्टोरीज तैयार करती हैं। 7,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकीं आशना की खासियत है ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट खबरों को सटीक, स्पष्ट और रोचक अंदाज में प्रस्तुत करना। आशना की स्टोरीटेलिंग में नवीनतम ट्रेंड्स की समझ, विषय की गहराई और दर्शकों से जुड़ने की क्षमता साफ झलकती है।

और पढ़ें
End of Article