Bigg Boss 19 Abhishek Bajaj-Ashnoor Kaur Romantic Performance: टीवी के चर्चित शो 'बिग बॉस 19' ने छोटे पर्दे पर धूम मचाने में कोई कसर नहीं छोड़ी है। 'बिग बॉस 19' का फिनाले टीवी पर दस्तक देने के लिए तैयार है। शो के फिनाले के प्रीमियर में अब कुछ ही वक्त बाकी रह गया है। 'बिग बॉस 19' के फिनाले में कंटेस्टेंट्स के भाग्य का तो फैसला होगा ही, वहीं बाकी एक्स कंटेस्टेंट्स अपनी परफॉर्मेंस से धूम मचाते दिखाई देंगे। हाल ही में 'बिग बॉस 19' (Bigg Boss 19) से जुड़ा प्रोमो वीडियो सामने आया है, जिसमें कंटेस्टेंट्स अपनी परफॉर्मेंस से धूम मचाते दिखाई दिये। जहां अभिषेक बजाज और अशनूर कौर ने अपनी दोस्ती के साथ-साथ रोमांस का भी तड़का लगाया तो वहीं दूसरी ओर अमाल मलिक और शहबाज बडेशा की परफॉर्मेंस ने धूम मचाकर रख दी। इससे इतर गौरव खन्ना और मृदुल तिवारी ने भी साथ में जमकर डांस किया।
'बिग बॉस 19' (Bigg Boss 19) के प्रोमो वीडियो में देखने को मिला कि अभिषेक बजाज और अशनूर कौर साथ में धमाकेदार डांस परफॉर्मेंस देते हैं। दोनों ट्विनिंग कर रेड आउटफिट पहने दिखाई दिये, साथ ही उन्होंने 'कुछ कुछ होता है' के गाने पर जबरदस्त डांस भी किया। इतना ही नहीं, अभिषेक बजाज ने परफॉर्मेंस में अशनूर कौर के माथे पर किस किया। वहीं परफॉर्मेंस के बीच दोनों की केमिस्ट्री देख फैंस भी जमकर तारीफ कर रहे हैं। बता दें कि 'बिग बॉस 19' में अभिषेक बजाज और अशनूर कौर की दोस्ती खूब सुर्खियों में रही थी।
'बिग बॉस 19' (Bigg Boss 19) में अभिषेक बजाज और अशनूर कौर के बाद अमाल मलिक और शहबाज बडेशा ने भी डांस किया। दोनों ने 'हेलो ब्रदर' पर साथ में धूम मचाया। वहीं उनके बाद गौरव खन्ना और मृदुल तिवारी 'बड़े मियां छोटे मियां' गाने पर डांस करते दिखे। दोनों ने अपने परफॉर्मेंस के जरिए खूबसूरत बॉन्डिंग दिखाने की कोशिश की। बता दें कि 'बिग बॉस 19' का फिनाले रात 9 बजे जियो हॉटस्टार पर और 10:30 बजे कलर्स टीवी पर प्रीमियर होगा।
