टीवी मसाला

Bigg Boss 19: अशनूर कौर-अभिषेक बजाज की एक गलती पड़ी घरवालों पर भारी, मृदुल तिवारी ने भी दिया धोखा

Bigg Boss 19 Biggest Update: टीवी दुनिया का मशहूर शो 'बिग बॉस 19' के घर से एक बड़ी खबर सामने आई है। अभिषेक बजाज और अशनूर कौर की एक गलती की वजह से पूरे घर को सजा मिली, जिसका फैसला मृदुल तिवारी ने लिया। क्या है ये सजा और पूरा मामला जानिए इस रिपोर्ट में।

Image

Image Source: Jio Hotstar

Bigg Boss 19 Biggest Update: कलर्स टीवी का मोस्ट कंट्रोवर्शियल शो 'बिग बॉस 19' आए दिन अपने ट्विस्ट और टर्न्स के लिए सुर्खियों में रहता है। शो को शुरू हुए 10 हफ्ते बीत गए और अब सभी कंटेस्टेंट्स की असलियत भी बाहर आ गईं हैं। 'बिग बॉस 19' से जुड़ी सभी अपडेट्स सोशल मीडिया पर मौजदू होती हैं। अब 'बिग बॉस 19' के घर से खबर सामने आई है कि अभिषेक बजाज और अशनूर कौर की एक गलती ने सभी कंटेस्टेंट को डेंजर जोन में ला खड़ा कर दिया। इस नॉमिनेशन के जिम्मेदार कैप्टेन मृदुल तिवारी भी रहे।

शो 'बिग बॉस 19' (Bigg Boss 19) के फैन पेज 'बिग बॉस 24x7' ने ट्वीट शेयर कर जानकारी दी कि घर में एक बड़ा बवाल खड़ा हुआ। एलिमिनेशन के बाद के बाद अभिषेक बजाज (Abhishek Bajaj) और अशनूर कौर (Ashnoor Kaur) बिना माइक के स्विमिंग पूल के पास बात करते हुए पकड़े गए। बिग बॉस ने कई बार घोषणा करते हुए वार्निंग दी लेकिन दोनों में से किसी ने ध्यान नहीं दिया। ऐसे में सजा देते हुए बिग बॉस ने घरवालों को फैसला लेने को कहा कि क्या इन दो कंटेस्टेंट को नॉमिनेट होना चाहिए इस हफ्ते। घरवाले फैसला नहीं कर पाए तो अंतिम में मृदुल पर सब छोड़ दिया गया। कैप्टेन मृदुल ने बिग बॉस से कहा कि अभिषेक और अशनूर को एक और चांस मिलना चाहिए। सजा स्वरूप बिग बॉस ने अभिषेक, अशनूर और मृदुल तिवारी को छोड़कर बाकी अन्य कंटेस्टेंट को इस हफ्ते घर बेघर होने के लिए नॉमिनेट कर डाला। इसी के साथ घरवालों को इस हफ्ते सिर्फ 60% ही राशन मिलेगा। बस फिर क्या था घरवाले अभिषेक, अशनूर और मृदुल के खिलाफ खड़े हुए और घर में जमकर हंगामा हुआ।

वहीं अब 'बिग बॉस 19' में इस हफ्ते घर से एलिमिनेट होने के लिए कुनिका सदानंद, नीलम गिरी, मालती चाहर, शहबाज बडेशा, तान्या मित्तल, अमाल मलिक, प्रणित मोरे, फरहाना भट्ट और गौरव खन्ना का नाम शामिल है। इस हफ्ते शो में डबल इविक्शन हुआ जिसमें बसीर अली और नेहाल चुड़ासमा को बाहर का रास्ता दिखाया गया। खबरें हैं कि बसीर अली के लिए मेकर्स ने सीक्रेट रूम का दरवाजा खोला है।

Khushboo Dogra
खुशबू डोगराauthor

खुशबू डोगरा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की सदस्य हैं। खुशबू ओटीटी, टीवी, बॉलीवुड और साउथ फिल्म इंडस्ट्री की दुनिया को गहराई से समझते हुए पाठकों तक उसकी रोचक जानकारी पहुंचाती रही हैं। चटपटी खबरें, गॉसिप और मनोरंजन से जुड़ी हर ट्रेंडिंग अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है और अबतक 4,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकी हैं। खुशबू टाइम्स नाउ के ‘टेली टॉक’ यूट्यूब चैनल के लिए वीडियो भी बनाती हैं, जिससे उनका ऑन-स्क्रीन प्रेजेंस और कहानी कहने की शैली और निखरती है।

और पढ़ें
End of Article