Bigg Boss 19: टीवी दुनिया का नंबर 1 रियलिटी शो 'बिग बॉस 19' में आए दिन रिश्तों के पहिये बदलते रहते हैं। दोस्त दुश्मन बन जाते हैं तो दुश्म दोस्त। ऐसा ही कुछ हो रहा है फरहाना भट्ट और अभिषेक बजाज के बीच में। दोनों कट्टर दुश्मन दोस्त बन रहे हैं लेकिन अशनूर को ये गँवारा नहीं। हाल ही में आए प्रोमो को देख अशनूर की पजेसिव व्यवहार देखने को मिला जो अभिषेक बजाज की तरफ है। शो 'बिग बॉस 19' के प्रोमो में देखने को मिला कि गार्डन एरिया में अभिषेक बजाज और फरहाना भट्ट एक दूजे के साथ हंसी-मजाक कर रहे हैं। अभिषेक फरहाना से पूछते हैं कि वो 10 बातें बताओ जो तुम्हारे आगे नहीं करनी चाहिए। ये फरहाना भट्ट की हंसी बंद नहीं होती और दोनों जमकर मजाक में एक दूजे की खिल्ली उड़ाते हुए दिखाई दिए। ये देख शहबाज बडेशा अंदर सो रहे घरवालों को बताते हैं।
अभिषेक और फरहाना एक दूजे के साथ बैठकर बात कर रहे होते हैं कि तभी वहाँ से अशनूर बिना कुछ बोले साइड से निकल जाएंगी। अभिषेक अशनूर को आवाज भी मारेंगे लेकिन वो इग्नोर कर देगी। ये देख फरहाना अभिषेक से कहती हैं कि तू तो गया। अभिषेक अशनूर कौर को मनाने जाएंगे तो वो मुंह पर कंबल रख सोने का नाटक करेंगी। गौरव कहना कहते हुए नजर आए अभिषेक से कि सारी खबर है, ठाकुर तो गयो। ये सुन तीनों जोर से हसने लगते हैं। ऐसे में साफ हो गया है कि अभिषेक और फरहाना की दोस्ती से अशनूर कौर को जलन हो रही है। सवाल उठ रहे हैं कि क्या सच में अशनूर के मन में अभिषेक के लिए फीलिंग्स हैं? अशनूर कौर इसलिए भी नाराज हो सकती हैं क्यूंकी उनकी फरहाना भट्ट संग रिश्ते अच्छे नहीं हैं। आए दिन दोनों जंगली बिल्लियों की तरह एक दूजे को शब्दों से नोचतीं है।
प्रोमो देखने में काफी मजेदार लगा। दूसरी तरफ इस प्रोमो को देख फैंस खुश हुए आखिर फरहाना और अभिषेक की दोस्ती हो रही है। नॉमिनेशन की बात करें तो इस हफ्ते घर से बेघर होने के लिए गौरव खन्ना, प्रणित मोरे, मालती चाहर, तान्या मित्तल, फरहाना भट्ट, शहबाज बडेशा, अमाल मलिक, नीलम गिरी और कुनिका सदानंद का नाम शामिल है।
