टीवी मसाला

Bigg Boss 18 विजेता Karan Veer Mehra की झोली में गिरी बॉलीवुड फिल्म, इन दो स्टार्स के साथ निभाएंगे लीड रोल

Karan Veer Mehra Gets Lead Role In Omung Kumar Film: टीवी के मशहूर एक्टर करण वीर मेहरा ने अपनी एक्टिंग से हमेशा ही लोगों का दिल जीता है। खास बात तो यह है कि वह बड़े पर्दे पर तूफानी एंट्री मारने के लिए तैयार हैं। करण वीर मेहरा के हाथ हाल ही में बॉलीवुड फिल्म लगी है।

Image

करण वीर मेहरा के हाथ लगी बॉलीवुड फिल्म

Karan Veer Mehra Gets Lead Role In Omung Kumar Film: 'बिग बॉस 18' से सबका दिल जीतने वाले करण वीर मेहरा ने हमेशा ही अपने अंदाज से सुर्खियां बटोरी हैं। करण वीर मेहरा ने टीवी के साथ-साथ कई बॉलीवुड फिल्मों में हाथ आजमाया है, लेकिन उन्हें ज्यादातर साइड रोल ही मिले हैं। लेकिन अब करण वीर मेहरा बतौर लीड कलाकार बॉलीवुड में हाथ आजमाने के लिए तैयार हैं। हाल ही में करण वीर मेहरा (Karan Veer Mehra) के हाथ बॉलीवुड की फिल्म लगी है, जिसमें वह एक्टर हर्षवर्धन राणे और एक्ट्रेस सादिया खातीब के साथ मुख्य भूमिका अदा करते दिखाई देंगे। करण वीर मेहरा को फिल्म मिलते ही उनके फैंस की खुशी सातवें आसमान पर पहुंच चुकी है। लोग उन्हें बधाइयां देते नहीं थक रहे हैं।

फिल्म एनालिस्ट तरण आदर्श ने करण वीर मेहरा (Karan Veer Mehra) की अपकमिंग मूवी का ऐलान किया है। उन्होंने फोटो पोस्ट करते हुए लिखा, "हर्षवर्धन राणे, सादिया खातीब और करण वीर मेहरा ने ओमंग कुमार के निर्देशन में तैयार होने जा रही फिल्म के लइए टीमअप किया है। 'मैरी कॉम' और 'सरबजीत' जैसी फिल्मों से इतिहास रचने के बाद ओमंग कुमार एक बार फिर से रोमांटिक एक्शन-ड्रामा के साथ निर्देशक की कुर्सी पर लौट रहे हैं। फिल्म में हर्षवर्धन राणे, सादिया खातीब और करण वीर मेहरा लीड रोल अदा करेंगे, साथ ही उनके इप्सिता भी नजर आएंगी।"

करण वीर मेहरा (Karan Veer Mehra) की अपकमिंग मूवी को लेकर फैंस की एक्साइटमेंट भी सातवें आसमान पर है। एक यूजर ने लिखा, "करण वीर मेहरा को देखने के लिए बेताब हैं। धूम मचा देना।" दूसरे यूजर ने लिखा, "करण वीर मेहरा को ढेर सारी बधाइयां।" बता दें कि करण वीर मेहरा ने 'बदमाशियां', 'मेरे डैड की मारूति' और 'रागिनी एमएमएस 2' जैसी फिल्मों में भी काम किया है।

ashna malik
आशना मलिकauthor

आशना मलिक पिछले छह वर्षों से एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में सक्रिय हैं। उन्होंने बॉलीवुड और टीवी सितारों के कई इंटरव्यू किए हैं और इस क्षेत्र में अपनी पकड़ बनाई है। आशना को कॉपी राइटिंग, फीचर लेखन और वीडियो कंटेंट निर्माण का अनुभव है, जिससे वे बहुआयामी और आकर्षक स्टोरीज तैयार करती हैं। 7,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकीं आशना की खासियत है ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट खबरों को सटीक, स्पष्ट और रोचक अंदाज में प्रस्तुत करना। आशना की स्टोरीटेलिंग में नवीनतम ट्रेंड्स की समझ, विषय की गहराई और दर्शकों से जुड़ने की क्षमता साफ झलकती है।

और पढ़ें
End of Article