टीवी मसाला

'बॉयफ्रेंड न होने की हताशा निकाल रही है'- BB 18 में विवियन डीसेना ने चाहत पर किया कमेंट, अविनाश ने भी ली चुटकी

Bigg Boss 18 Vivian Dsena Comments On Chahat Pandey In Hostel Task: सलमान खान के धमाकेदार शो 'बिग बॉस 18' में विवियन डीसेना ने हॉस्टल टास्क में चाहत पांडे पर कमेंट किया। विवियन डीसेना ने कहा कि चाहत पांडे बॉयफ्रेंड न होने का फ्रस्ट्रेशन निकाल रही हैं। वहीं अविनाश ने भी चाहत पर तंज कसा।

Image

चाहत पांडे पर विवियन डीसेना ने किया कमेंट

Bigg Boss 18 Vivian Dsena Comments On Chahat Pandey In Hostel Task: सलमान खान के धमाकेदार शो 'बिग बॉस 18' के कंटेस्टेंट्स लगातार सुर्खियों में बने हुए हैं। चाहे वे अपने गेम को लेकर चर्चा में हों या फिर अपनी लड़ाई-झगड़ों के कारण। बीते दिन 'बिग बॉस 18' (Bigg Boss 18) में टाइम गॉड के लिए टास्क हुआ, जिसमें घर को गर्ल्स और बॉयज हॉस्टल में तब्दील कर दिया गया था। इस हॉस्टल टास्क में चाहत पांडे और कशिश कपूर वार्डन बनी थीं, जो कि लड़के-लड़कियों को हॉस्टल से निकलने पर मार रही थीं। इस टास्क में जहां एक तरफ करण वीर मेहरा (Karan Veer Mehra) ने चुम दरांग के लिए शायरी कही और उनपर प्यार लुटाया। वहीं दूसरी ओर विवियन डीसेना (Vivian Dsena) ने चाहत पांडे पर बॉयफ्रेंड न होने का कमेंट किया।

'बिग बॉस 18' (Bigg Boss 18) के हॉस्टल टास्क में दिखाया गया कि विवियन डीसेना (Vivian Dsena) अपने हॉस्टल से निकलकर ईशा सिंह से मिलने की कोशिश करते हैं। लेकिन तभी चाहत पांडे उन्हें छड़ी मार देती हैं। इसपर विवियन डीसेना मजाक में कहते हैं, "बॉयफ्रेंड न होने का फ्रस्ट्रेशन निकाल रही है।" टास्क में विवियन डीसेना और ईशा सिंह को फेल कर दिया जाता है। हालांकि इसके बाद विवियन डीसेना और ईशा सिंह भी चाहत पांडे पर आरोप-प्रत्यारोप लगाना शुरू कर देते हैं।

'बिग बॉस 18' (Bigg Boss 18) में विवियन डीसेना (Vivian Dsena) ने चाहत पांडे पर आरोप लगाया कि एक्ट्रेस ने उन्हें पैर में और बैक पर छड़ी मारी थी। वहीं अविनाश मिश्रा भी कमेंट करने से नहीं चूके। उन्होंने चाहत पर तंज कसते हुए कहा, "दो साल काम किया है, लेवन इतना कैसे गिर सकता है।" मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो 'बिग बॉस 18' में इस सप्ताह शिल्पा शिरोडकर टाइम गॉड बनी हैं।

ashna malik
आशना मलिकauthor

आशना मलिक पिछले छह वर्षों से एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में सक्रिय हैं। उन्होंने बॉलीवुड और टीवी सितारों के कई इंटरव्यू किए हैं और इस क्षेत्र में अपनी पकड़ बनाई है। आशना को कॉपी राइटिंग, फीचर लेखन और वीडियो कंटेंट निर्माण का अनुभव है, जिससे वे बहुआयामी और आकर्षक स्टोरीज तैयार करती हैं। 7,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकीं आशना की खासियत है ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट खबरों को सटीक, स्पष्ट और रोचक अंदाज में प्रस्तुत करना। आशना की स्टोरीटेलिंग में नवीनतम ट्रेंड्स की समझ, विषय की गहराई और दर्शकों से जुड़ने की क्षमता साफ झलकती है।

और पढ़ें
End of Article