टीवी मसाला

Bigg Boss 18: सलमान खान के शो में हिस्सा लेंगी Shraddha Arya, मेकर्स ने सामने रखी ये शर्त

Shraddha Arya to Part in Bigg Boss 18: टीवी इंडस्ट्री की लोकप्रिय एक्ट्रेस श्रद्धा आर्या ने सुपरस्टार सलमान खान के रिएलिटी शो 'बिग बॉस 18' में हिस्सा लेने के लिए राजी हो गई हैं। हालांकि एक्ट्रेस ने इस शो में हिस्सा लेने से पहले निर्माताओं के सामने एक बड़ी शर्त रखी है। आइए जानें क्या है वो कंडीशन...

Image

Shraddha Arya and Salman Khan

Shraddha Arya to Part in Bigg Boss 18: बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान (Salman Khan) के रिएलिटी शो 'बिग बोस 17' के खत्म होने के बाद ही मेकर्स ने 18वीं सीजन की तैयारियां शुरू कर दी थीं। दर्शक भी यह जाने के लिए हैं कि 'बिग बॉस 18' में कौन-कौन से नए सेलेब्स हिस्सा लेंगे। हालांकि जब से इन नए सीजन की चर्चा हुई है, तभी से कई नाम 'बिग बॉस 18' (Bigg Boss 18) में हिस्सा लेने के लिए सामने आए हैं। अब जो रिपोर्ट्स सामने आई हैं उनके अनुसार टीवी इंडस्ट्री की जानी-मानी एक्ट्रेस श्रद्धा आर्या (Shraddh Arya) के भी सलमान खान के शो हिस्सा लेने की पूरी संभावना है। श्रद्धा आर्या ने इस सीजन में हिस्सा लेने के लिए मेकर्स के सामने एक शर्त रखी है।

टेली चक्कर की रिपोर्ट के अनुसार श्रद्धा आर्या को हाल ही में एक इवेंट में स्पॉट किया था। इस दौरान जब मीडिया ने उनसे 'बिग बॉस 18' या 'बिग बॉस ओटीटी 3' में हिस्सा लेने पर सवाल किया। श्रद्धा आर्या ने बताया कि अगर वो इस शो में हिस्सा लेती है तो वो अपनी को-स्टार अंजुम फैख के साथ जाना पसंद करेंगी। बता दें अंजुम को एकता कपूर के शो 'कुंडली भाग्य' में श्रद्धा आर्या की ऑन-स्क्रीन बहन की भूमिका निभाते हुए देखा गया है। हालांकि अंजुम में कुछ महीनों पहले शो छोड़ दिया है।

ऐसे में अब यह देखना दिलचस्प होगा कि क्या मेकर्स श्रद्धा आर्या को इस रिएलिटी शो का हिस्सा बनाने में सफल रहते हैं या नहीं? श्रद्धा आर्या इस समय लोकप्रिय सीरियल 'कुंडली भाग्य' में लीड रोल निभा रही है। शो में उनके द्वारा निभाए गए किरदार प्रीता को लोगों ने खूब पसंद किया है।

Lalit Kumar
ललित कुमार author

ललित कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम में बतौर राइटर जुड़े हैं। पत्रकारिता में डिप्लोमा करने के बाद ललित ने एंटरटेनमेंट बीट में अपना करियर शुरू किया और बॉलीवुड, टीवी, वेब सीरीज और सेलेब्रिटी लाइफ से जुड़ी खबरों की गहरी समझ विकसित की। मीडिया में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले ललित एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के ट्रेंड्स, ब्रेकिंग अपडेट्स, फिल्म/वेब सीरीज कवरेज को यूजर-फ्रेंडली अंदाज में पेश करने में माहिर हैं और अबतक 13,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article