टीवी मसाला

Bigg Boss 18: किडनैपिंग सहित कई आरोपों का नहीं है रजत दलाल को कोई पछतावा!! कहा 'इंसान हूं मूर्ति नहीं'...

Bigg Boss 18: सलमान खान के रियलिटी शो बिग बॉस सीजन 18 में नजर आ रहे रजत दलाल पर किडनैपिंग और कई अन्य आपराधिक धराएं लगी हुई हैं। ऐसे में अपने इस सभी आरोपों पर रजत दलाल ने शो में क्या कहा जानिए टाइम्स नाउ नवभारत की इस रिपोर्ट में।

Image

Bigg Boss 18 (34)

Bigg Boss 18: कलर्स टीवी के रियलिटी शो बिग बॉस सीजन 18 में इन दिनों काफी कुछ नया देखने को मिल रहा है। शो में कंटेस्टेंट के बीच ट्रॉफी के लिए घमासान युद्ध छिड़ गया है। हर दिन घर में कुछ नया होता ही रहता है जिससे दर्शकों का खूब मनोरंजन होता है। इस बीच मेकर्स ने कई मीडिया जर्नलिस्ट की एंट्री बिग बॉस 18 में कराई है। ऐसे में हर पत्रकार ने कंटेस्टेंट ने उनकी पर्सनल और गेम को लेकर सवाल पूछे जिसमें रजत दलाल का भी नंबर आया। हाल ही के रिलीज हुए प्रोमो में रजत दलाल से पत्रकार ने किडनैपिंग केस और आने आपराधिक धाराओं को लेकर सवाल पूछे।

बिग बॉस सीजन 18 (Bigg Boss 18) के लेटेस्ट प्रोमो में देखने को मिला की पत्रकार रजत दलाल (Rajat Dalal) से पूछते हैं कि आपके ऊपर 365 किडनैपिंग की धारा लगाई हुई है। इसी के साथ 323 नुकसान पहुंचना, 294B अश्लीलता, 506 B के तहत धमकी और अन्य आपराधिक धराएं आप पर लगी है। ऐसे में यह सब सुन रजत दलाल कहते हैं कि मैं एक इंसान हूं मूर्ति तो हूं नहीं। रजत का यह जवाब सुन फैंस हक्के बक्के रह गए हैं। सोशल मीडिया पर लोगों ने रजत डाला को गुंडा तक कह डाला है।

इसी के साथ घर से इस हफ्ते बेघर होने के लिए करणवीर मेहरा, शिल्पा शिरडोकर। दिग्विजय राठी, कशिश कपूर, सारा अरफीन खान और चुम दरांग नॉमिनेट हैं। घर में आज दिग्विजय राठी संग रजत दलाल और अविनाश मिश्रा हाथापाई करने वाले हैं। जिसके लिए उनको क्या सजा मिलेगी यह जानना बेहद ही दिलसचप होने वाला है। इस वीकेंड का वार को सलमान खान (Salman Khan) नहीं फराह खान होस्ट करने जा रही है।

Khushboo Dogra
खुशबू डोगराauthor

खुशबू डोगरा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की सदस्य हैं। खुशबू ओटीटी, टीवी, बॉलीवुड और साउथ फिल्म इंडस्ट्री की दुनिया को गहराई से समझते हुए पाठकों तक उसकी रोचक जानकारी पहुंचाती रही हैं। चटपटी खबरें, गॉसिप और मनोरंजन से जुड़ी हर ट्रेंडिंग अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है और अबतक 4,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकी हैं। खुशबू टाइम्स नाउ के ‘टेली टॉक’ यूट्यूब चैनल के लिए वीडियो भी बनाती हैं, जिससे उनका ऑन-स्क्रीन प्रेजेंस और कहानी कहने की शैली और निखरती है।

और पढ़ें
End of Article