Bigg Boss 18 First Confirm Contestant: कलर्स टीवी के रियलिटी शो बिग बॉस अपने नए सीजन 18 के साथ दर्शकों के बीच लौटने वाला है। इन दिनों शो का क्रेज लोगों के सिर चढ़ बोल रहा है। हर बार की तरह इस सीजन को भी सलमान खान होस्ट करते हुए और कंटेस्टेंट को फटकार लगाते हुए नजर आएंगे। इस बीच शो के अंदर आने वाले सितारों को लेकर खूब सुर्खियां उड़ रही हैं। हाल ही में खतरों के खिलाड़ी 14 के ग्रैंड फिनाले में शो के होस्ट रोहित शेट्टी ने बिग बॉस के पहले कन्फर्म कंटेस्टेंट का नाम रिविल कर दिया है।
कल खतरों के खिलाड़ी 14 का ग्रैंड फिनाले हुआ इस बीच गेस्ट के तौर पर निया शर्मा और भारती सिंह नजर आए। ऐसे में रोहित ने निया शर्मा (Nia Sharma) का खाना बनाने को लेकर टेस्ट लिया और यह बताया की वह बिग बॉस 18 (Bigg Boss 18) में हिस्सा लेने जा रही हैं। इस खुलासे से यह बात साबित हो गई है निया शर्मा ही शो की पहले कन्फर्म कंटेस्टेंट बन गई है। यह खुलासा सामने आते ही टीवी एक्ट्रेस के फैंस काफी ज्यादा खुश हो गए हैं और निया को शो में देखने के लिए काफी बेताब हैं।
हाल ही में निया लाफ्टर शेफ में नजर आ रही थीं, जहां वह अपने कुकिंग स्किल दिखाते हुए नजर आईं। जानकारी के लिए बात दें सलमान खान (Salman Khan) का शो 6 अक्टूबर को कलर्स टीवी पर टेलिकास्ट किया जाएगा। अब तक इस शो के लिए शोएब इब्राहीम, ईशा कोपिकर, शहजादा धामी, शिल्पा शिरडोकर जैसे कई टीवी के कलाकारों को अप्रोच किया गया है। अब देखना दिलचस्प होगा की इस बार शो में क्या नया देखने को मिलेगा और क्या यह सीजन अन्य सीजन को मात दे पाएगा।
