टीवी मसाला

Bigg Boss 18: फिनाले वीक से पहले कटा कशिश कपूर का पत्ता, मेकर्स ने हथौड़ा मारकर चूर किया टॉप 5 बनने का सपना

Bigg Boss 18 Kashish Kapoor Evicted From Salman Khan Show: सलमान खान के धमाकेदार शो 'बिग बॉस 18' ने सुर्खियां बटोरने में कोई कसर नहीं छोड़ी है। 'बिग बॉस 18' से हाल ही में कशिश कपूर का पत्ता कट गया है। इस बात की जानकारी शो से जुड़े फैन पेज ने दी है।

Image

'बिग बॉस 18' से कटा कशिश कपूर का पत्ता

Bigg Boss 18 Kashish Kapoor Evicted From Salman Khan Show: सलमान खान का धमाकेदार शो 'बिग बॉस 18' धीरे-धीरे फिनाले के नजदीक पहुंच रहा है। 'बिग बॉस 18' में कंटेस्टेंट्स का गेम भी दिलचस्प होता जा रहा है। फिनाले के नजदीक आते ही लोगों के समीकरण भी बदलने शुरू हो गए हैं। लेकिन कुछ कंटेस्टेंट्स ही 'बिग बॉस 18' (Bigg Boss 18) के फिनाले वीक में अपनी जगह बना पाएंगे और बाकियों को खाली हाथ घर लौटना पड़ेगा। ऐसा ही कुछ अब कशिश कपूर (Kashish Kapoor) के साथ हुआ है, जिनका पत्ता फिनाले वीक से पहले ही कट चुका है। 'बिग बॉस 18' को लेकर खबर आ रही है कि कशिश कपूर शो से बेघर हो गई हैं।

'बिग बॉस 18' (Bigg Boss 18) से कशिश कपूर (Kashish Kapoor) के एविक्शन की जानकारी बिग बॉस तक ने अपने सोशल मीडिया एकाउंट के जरिए दी है। बिग बॉस तक के ट्वीट में लिखा नजर आया, "कशिश कपूर 'बिग बॉस 18' से एविक्ट हो गई हैं।" कशिश कपूर के साथ-साथ इस सप्ताह 'बिग बॉस 18' से बेघर होने के लिए कई सदस्य नॉमिनेट थे, जिसमें अविनाश मिश्रा, ईशा सिंह, विवियन डीसेना, श्रुतिका अर्जुन, चाहत पांडे और रजत दलाल शामिल हैं। हालांकि वोटिंग ट्रेंड में भी कशिश कपूर सबसे पीछे चल रही थीं।

बता दें कि कशिश कपूर (Kashish Kapoor) ने पहले ही अपनी भविष्यवाणी कर ली थी कि वह टॉप 5 में नहीं जाएंगी। कशिश कपूर ने अपनी मम्मी से बातचीत के दौरान कहा था, "राजा का बेटा ही राजा बनेगा। चाणक्य नीति सिर्फ एक बार काम आई थी।" कशिश कपूर कुछ वक्त पहले अपने और अविनाश मिश्रा के 'फ्लर्टिंग एंगल' को लेकर चर्चा में आ गई थीं। इस मामले पर 'बिग बॉस 18' में तो अदालत बैठी ही, साथ ही सलमान खान ने भी कशिश कपूर को खरी-खोटी सुनाई।

ashna malik
आशना मलिकauthor

आशना मलिक पिछले छह वर्षों से एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में सक्रिय हैं। उन्होंने बॉलीवुड और टीवी सितारों के कई इंटरव्यू किए हैं और इस क्षेत्र में अपनी पकड़ बनाई है। आशना को कॉपी राइटिंग, फीचर लेखन और वीडियो कंटेंट निर्माण का अनुभव है, जिससे वे बहुआयामी और आकर्षक स्टोरीज तैयार करती हैं। 7,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकीं आशना की खासियत है ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट खबरों को सटीक, स्पष्ट और रोचक अंदाज में प्रस्तुत करना। आशना की स्टोरीटेलिंग में नवीनतम ट्रेंड्स की समझ, विषय की गहराई और दर्शकों से जुड़ने की क्षमता साफ झलकती है।

और पढ़ें
End of Article