Bigg Boss 18 Farah Khan Slams Eisha Singh: सलमान खान के धमाकेदार शो 'बिग बॉस 18' में रोज-रोज धमाके हो रहे हैं। लगातार कंटेस्टेंट्स के बीच लड़ाइयां हो रही हैं और लोग एक-दूजे पर उंगलियां उठा रहे हैं। बीते दिन भी 'बिग बॉस 18' में दिग्विजय सिंह राठी की अविनाश मिश्रा, ईशा सिंह और रजत दलाल के साथ लड़ाई हो गई। जिसमें अविनाश मिश्रा और रजत दलाल ने दिग्विजय राठी पर हाथ उठा दिया। हालांकि दर्शक बीते दिन का एपिसोड देख दिग्विजय सिंह राठी का समर्थन कर रहे हैं। वहीं आज वीकेंड का वार में पूरे सप्ताह का हिसाब होता नजर आएगा। 'बिग बॉस 18' (Bigg Boss 18) का वीकेंड का वार से जुड़ा प्रोमो वीडियो भी सामने आया है, जिसमें ईशा सिंह (Eisha Singh) से लेकर रजत दलाल की क्लास लगती नजर आई।
ईशा सिंह को फराह खान ने कहा 'मतलबी'
'बिग बॉस 18' (Bigg Boss 18) में वीकेंड का वार पर फराह खान (Farah Khan) ने ईशा सिंह (Eisha Singh) की पोल खोलने में कोई कसर नहीं छोड़ी। उन्होंने ईशा सिंह पर लगातार करण वीर मेहरा को निशाना बनाने के लिए तंज कसा। फराह खान ने ईशा सिंह को आड़े हाथों लेते हुए कहा, "सिर्फ करण की बातें, करण की चुगली। आपके दिमाग में करण इतना ज्यादा हो गया है। ये पूरा करण वीर मेहरा शो बन चुका है।" फराह खान यहीं नहीं रुकीं। उन्होंने ईशा सिंह को सभी घरवालों के सामने 'मतलबी' का टैग दिया।
'बिग बॉस 18' (Bigg Boss 18) में फराह खान (Farah Khan) ने ईशा सिंह (Eisha Singh) को लताड़ने के साथ-साथ अविनाश मिश्रा और विवियन डीसेना की भी क्लास लगाई। फराह खान ने कहा, "आप और विवियन डीसेना ईशा सिंह के असिस्टेंट बन चुके हो।" फराह खान ने ईशा सिंह के दिमाग में ये बात भी डाल दी कि सोशल मीडिया पर 'ई से इविल (बुराई)' ट्रेंड कर रहा है।
