टीवी मसाला

Bigg Boss 18: अविनाश मिश्रा के लिए प्यार में बदली ईशा सिंह की दोस्ती! बातें बनते ही एक्ट्रेस ने उगला सच

Bigg Boss 18 Eisha Singh Open Up On Feelings For Avinash Mishra: सलमान खान के धमाकेदार शो 'बिग बॉस 18' में ईशा सिंह और अविनाश मिश्रा की दोस्ती से हर कोई वाकिफ है। लेकिन एलिस कौशिक का मानना था कि ईशा के मन में अविनाश के लिए फीलिंग्स हैं। इस मामले पर अब खुद एक्ट्रेस ने चुप्पी तोड़ी है।

Image

ईशा सिंह ने अविनाश मिश्रा के लिए निकाला दिल का गुबार

Bigg Boss 18 Eisha Singh Open Up On Feelings For Avinash Mishra: सलमान खान के धमाकेदार शो 'बिग बॉस 18' ने दर्शकों का दिल जीतने में कोई कसर नहीं छोड़ी है। 'बिग बॉस 18' में कंटेस्टेंट्स के बीच लड़ाई-झगड़े तो बहुत देखे जा चुके हैं। लेकिन बीते कुछ दिनों से 'बिग बॉस 18' में कंटेस्टेंट्स के बीच उमड़ता प्यार भी नजर आने लगा है। जहां एक तरफ लोग नायरा बनर्जी और शहजादा धामी को शिप कर रहे हैं तो वहीं दूसरी ओर घरवालों को लगने लगा है कि ईशा सिंह और अविनाश मिश्रा (Avinash Mishra) के बीच भी प्यार के फूल खिल रहे हैं। यहां तक कि एलिस कौशिक को भी लगा कि ईशा सिंह को अविनाश मिश्रा पसंद आने लगे हैं। लेकिन इस बात के बाहर आते ही ईशा सिंह ने मामले पर अपने दिल का गुबार निकाल दिया।

'बिग बॉस 18' में ईशा सिंह संग बातचीत के दौरान अविनाश मिश्रा (Avinash Mishra) ने उन्हें बताया कि एलिस कौशिक का कहना था कि तुम मुझे पसंद करती हो, लेकिन ये सब मजाक में हुआ। इसपर ईशा सिंह असहज हो गईं। उन्होंने अविनाश मिश्रा से बातें साफ करते हुए कहा, "मैं बता दूं कि मैं तुम्हें बहुत अच्छा दोस्त मानती हूं। मुझे ये सब पसंद नहीं है। मैं इस चीज को खराब नहीं करना चाहती। मैं अपनी जिंदगी में चीजों को लेकर बहुत सतर्क रहती हूं और इसे लेकर भी सतर्क हूं।"

बता दें कि अविनाश मिश्रा (Avinash Mishra) संग बातचीत के दौरान एलिस कौशिक ने भी बताया कि उन्हें ईशा सिंह के हाव-भाव और बातचीत के अंदाज से ऐसा लगता था। 'बिग बॉस 18' में एलिस कौशिक ने ये तक कहा कि जब भी ईशा और अविनाश बात करते हैं तो वे इतना खो जाते हैं कि उन्हें अकेला महसूस होने लगता है।

ashna malik
आशना मलिकauthor

आशना मलिक पिछले छह वर्षों से एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में सक्रिय हैं। उन्होंने बॉलीवुड और टीवी सितारों के कई इंटरव्यू किए हैं और इस क्षेत्र में अपनी पकड़ बनाई है। आशना को कॉपी राइटिंग, फीचर लेखन और वीडियो कंटेंट निर्माण का अनुभव है, जिससे वे बहुआयामी और आकर्षक स्टोरीज तैयार करती हैं। 7,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकीं आशना की खासियत है ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट खबरों को सटीक, स्पष्ट और रोचक अंदाज में प्रस्तुत करना। आशना की स्टोरीटेलिंग में नवीनतम ट्रेंड्स की समझ, विषय की गहराई और दर्शकों से जुड़ने की क्षमता साफ झलकती है।

और पढ़ें
End of Article