टीवी मसाला

Bigg Boss 18: वाइल्ड कार्ड बन घरवालों की नाक में दम करेंगे ये 2 सितारे, एक-एक की गेम पर लगाएंगे फुल स्टॉप

Bigg Boss 18 Wild Card Entry: बिग बॉस सीजन 18 में अब जल्द ही एक नहीं बल्कि दो स्टार्स की वाइल्ड कार्ड एंट्री होने जा रही है। आखिर ये दोनों नए कंटेस्टेंट कौन है और इनके आने से गेम पर कैसा असर पड़ेगा जानिए टाइम्स नाउ नवभारत की इस खास रिपोर्ट में।

Image

Bigg Boss 18 Wild Card Entry

Bigg Boss 18 Wild Card Entry: भारत की जनता का सबसे पसंदीदा रियलिटी शो में से एक बिग बॉस 18 इन दिनों काफी सुर्खियों में बना हुआ। इस बार मेकर्स ने घर में एक से बढ़कर एक कंटेस्टेंट की एंट्री कराई है। शो का आगाज हुए 4 हफ्ते बीत गए हैं और घरवालों के बीच मुकाबला और बढ़ गया है। अब शो से जुड़ी एक बड़ी खबर सामने आई है है जिसे किसी को भी उम्मीद नहीं थी। जल्द ही सलमान खान के शो में एक नहीं बल्कि दो वाइल्ड कार्ड कंटेस्टेंट आने वाले हैं। आखिर ये दो स्टार्स कौन हैं जानिए नाम इस रिपोर्ट में।

बिग बॉस 18 (Bigg Boss 18) के मेकर्स ने दिवाली बैश का प्रोमो शेयर किया है जिसमें वाइल्ड कार्ड कंटेस्टेंट को लोगों से परिचय कराया है। हालांकि वाइल्ड कार्ड का चेहरा छुपाय हुआ था लेकिन नाम सोशल मीडिया पर लीक हो गए हैं। सप्लीटसविला 15 में धमाल मचा चुके दिग्विजय सिंह राठी (Digvijay Singh Rathee) और कशिश कपूर (Kashish Kapoor) शो में वाइल्ड कार्ड बन एंट्री लेने वाले हैं। बिग बॉस के एक फैन पेज ने भी दोनों के नाम पर पुष्टि की मोहर लगा दी है। अब देखना दिलचस्प होगा जब यह दो नए कंटेस्टेंट घरवालों की नाक में कैसे दम करेंगे।

पहले वाइल्ड कार्ड कंटेस्टेंट दिग्विजय की पर्सनल लाइफ की बात करें तो इस समय वह सप्लीटसविला फेम उन्नति को डेट कर रहे हैं। वहीं दूसरी तरफ कशिश तब सुर्खियों छाईं जब वह सप्लीटसविला के फिनाले में हिस्सा लेने के बजाय 10 लाख रुपये लेकर जाने का फैसला करती हैं। बात दें बिग बॉस 18 से हाल ही में शहजादा धामी घर से बेघर हो गए हैं।

Khushboo Dogra
खुशबू डोगराauthor

खुशबू डोगरा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की सदस्य हैं। खुशबू ओटीटी, टीवी, बॉलीवुड और साउथ फिल्म इंडस्ट्री की दुनिया को गहराई से समझते हुए पाठकों तक उसकी रोचक जानकारी पहुंचाती रही हैं। चटपटी खबरें, गॉसिप और मनोरंजन से जुड़ी हर ट्रेंडिंग अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है और अबतक 4,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकी हैं। खुशबू टाइम्स नाउ के ‘टेली टॉक’ यूट्यूब चैनल के लिए वीडियो भी बनाती हैं, जिससे उनका ऑन-स्क्रीन प्रेजेंस और कहानी कहने की शैली और निखरती है।

और पढ़ें
End of Article