टीवी मसाला

Bigg Boss 18: नॉमिनेशन टास्क में कंटेस्टेंट ने लिया एक दूजे से बदला, विवियन डिसेना के हाथ लगी पॉवर

Bigg Boss 18 Nomination Promo: सलमान खान के रियलिटी शो बिग बॉस सीजन 18 के मेकर्स ने नॉमिनेशन टास्क का प्रोमो शेयर किया है। इस प्रोमो में देखा गया कि कंटेस्टेंट एक दूजे पर भड़ास निकाल रहे हैं लेकिन इस पूरे प्रक्रिया की पावर विवियन डिसेना के हाथों में, इस रिपोर्ट में देखिए प्रोमो।

Image

Bigg Boss 18 Nomination Promo

Bigg Boss 18 Nomination Promo: कलर्स टीवी के सबसे विवादित शो बिग बॉस सीजन 18 इन दिनों काफी ज्यादा सुर्खियों में बना हुआ है। घर में कंटेस्टेंट ने एक दूजे को निशाना बनाकर हदें पार कर दी है। इन दिनों शो से होस्ट के तौर पर नजर आ रहे सलमान खान भी गायब नजर आ रहे हैं, क्यूंकी उन्हे लगातार धमकियां मिल रही है। इस बीच शो के मेकर्स ने सोशल मीडिया पर नॉमिनेशन टास्क का प्रोमो शेयर किया है जिसमें कंटेस्टेंट एक दूजे को निशाना बनाते हुए नॉमिनेट कर रहे हैं। टाइम्स नाउ नवभारत की इस रिपोर्ट में देखिए ये मजेदार प्रोमो।

बिग बॉस 18 (Bigg Boss 18) के प्रोमो में देखने को मिला कि डाकिया के रूप में विवियन डिसेना (Vivian Dsena) नजर आ रहे हैं। ऐसे में घरवाले जिस सदस्य को नॉमिनेट करना चाहते हैं वो विवियन को नाम बताएंगे। टास्क पूरा होने के बाद विवियन ही नॉमिनेटेड कंटेस्टेंट के नाम की घोषणा करेंगे। प्रोमो में देखा गया कि कशिश और शिल्पा शिरडोकर श्रुतिका अर्जुन को निशाना बनाते हुए नजर आए। वहीं दूसरी तरफ रजत दलाल विवियन से ही भिड़ने लगे। प्रोमो देखने के बाद अंदाजा लगाया जा रहा है कि विवियन नॉमिनेशन में मिली इस पावर का पूरा फायदा उठाएंगे।

रिपोर्ट्स की मानें तो घर से बेघर होने के लिए रजत दलाल, श्रुतिका अर्जुन, तेजिंदर सिंह बग्गा, करणवीर मेहरा, चुम दरंग, दिग्विजय और चाहत पांडे नॉमिनेट हो सकते हैं। हालांकि अभी तक औपचारिक रूप से नाम सामने नहीं आए हैं। बात दें कि पिछले हफ्ते घर से अरफीन खान का एलिमिनेशन हुआ है जो फैंस के लिए एक बड़ा झटका था।

Khushboo Dogra
खुशबू डोगराauthor

खुशबू डोगरा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की सदस्य हैं। खुशबू ओटीटी, टीवी, बॉलीवुड और साउथ फिल्म इंडस्ट्री की दुनिया को गहराई से समझते हुए पाठकों तक उसकी रोचक जानकारी पहुंचाती रही हैं। चटपटी खबरें, गॉसिप और मनोरंजन से जुड़ी हर ट्रेंडिंग अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है और अबतक 4,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकी हैं। खुशबू टाइम्स नाउ के ‘टेली टॉक’ यूट्यूब चैनल के लिए वीडियो भी बनाती हैं, जिससे उनका ऑन-स्क्रीन प्रेजेंस और कहानी कहने की शैली और निखरती है।

और पढ़ें
End of Article