टीवी मसाला

Bigg Boss 17: विक्की जैन को क्या तलाक देगी Ankita Lokhande? बोली "तलाक लेते हैं..."

Bigg Boss 17 Ankita Lokhande Divorce Vicky Jain: बिग बॉस के लेटेस्ट एपिसोड में नॉमिनेशन की प्रक्रिया चल रही है। जिस दौरान घरवालों के बीच आपस में बहस और झड़गा देखने को मिलता है। इसी बीच विक्की जैन और अंकिता लोखण्डे का भी झगड़ा हो जाता है और बात तलाक तक पहुँच जाती है।

Image

Ankita Lokhande and Vicky Jain fight

Bigg Boss 17 Ankita Lokhande Divorce Vicky Jain: सलमान खान का टीवी शो बिग बॉस 17 जैसे-जैसे आगे बढ़ रहा है ये मजेदार होता जा रहा है। हर गुजरते दिन के साथ घर में नया ट्विस्ट देखने को मिल रहा है। अभी लेटेस्ट एपिसोड में नॉमिनेशन टास्क के दौरान भी घरवालों के बीच बहस और झड़गा देखने को मिला। इसी टास्क के दौरान विक्की जैन और अंकिता लोखण्डे ने अपने झगड़े से फिर एक बार फिर सबका ध्यान अपनी ओर खींच लिया। आइए टाइम्स नाउ नवभारत की इस रिपोर्ट पर नजर डालते हैं।

घर में नॉमिनेशन टास्क की प्रक्रिया के दौरान घर में वाइल्ड कार्ड एंट्री करके आई आयशा खान, विक्की जैन से शादीशुदा जिंदगी के बारे में पूछती है। जिसके बाद विक्की मजाक करते हुए बोलता है कि "एक शादीशुदा मर्द कभी नहीं बता सकता की उसके कितनी तकलीफ हो रही है। इस पर आयशा बोलती है कि यही कारण है की मैं शादी नहीं करना चाहती। इन सबके बीच अंकिता को विक्की की बात बुरी लग जाती है और वह उससे पूछती है तूने यह सब बात क्यों बोली। विक्की बोलता है कि एक शादीशुदा मर्द कभी नहीं बता सकता उसे क्या तकलीफ हो रही है। फिर अंकिता विक्की की बातों जवाब देते हुए बोलती है कि "अगर तुझे इतनी ही तकलीफ हो रही है तो तू क्यों है मेरे साथ? चल तलाक ले लेते हैं, मैं तेरे साथ घर वापस नहीं जाना चाहती।

आपको बता दें कि इस हफ्ते के नॉमिनेशन हो चुके हैं और अंकिता लोखंडे, नील भट्ट, ऐश्वर्या शर्मा और अनुराग डोभाल घर से बेघर होने के लिए नॉमिनेटिड है। अब देखना यह है कि इस हफ्ते कौन घर से बाहर का रास्ता नपेगा।

Swati Mishra
श्वाति मिश्रा author

स्वाती मिश्रा, टाइम्स नाउ नवभारत में बतौर कॉपी राइटर अगस्त 2023 से जुड़ी हुई हैं। इससे पहले वह रेडियो मिर्ची में और उससे पहले एक यूएस-आधारित संस्थान न्यूजग्राम में बतौर राइटर काम कर चुकी हैं। वह मूल रूप से दरभंगा, बिहार की रहने वाली हैं। वह अर्थशास्त्र के साथ हिन्दी साहित्य और भाषा विज्ञान की विद्यार्थी रही हैं। उन्होंने दिल्ली यूनिवर्सिटी से हिन्दी में ग्रेजुएशन किया है। साथ ही इसी विषय में पोस्ट ग्रेजुएशन भी की है। बचपन से लिखने की शौकीन रहीं इन्होंने पत्रकारिता के क्षेत्र में खुद को आगे बढ़ाया है। सिनेमा और टीवी की दुनिया में यह अपनी रुचि को लेखन के जरिए उजागर करती हैं। डांस, आर्ट बनाना, नई जगहों पर घूमना और नई फिल्में देखना इन्हें बहुत पसंद है। वह 2 साल से अधिक पत्रकारिता के करियर में हैं और एजुकेशन, हेल्थ, लाइफस्टाइल, क्रिकेट और मनोरंजन जैसी बीट्स पर काम कर चुकी हैं। हालांकि बीते काफी समय से एंटरटेनमेंट बीट पर काम करने की वजह से उनकी इस विषय में रुचि ज्यादा हो गई है। टाइम्स नाउ नवभारत में वह अब मनोरंजन की खबरें लिखती हैं। उन्हें खबरों को एक ऐसे अंदाज में पाठकों तक पेश करना पसंद है, जो दिलचस्प भी हो और सही भी। उन्हें फिल्में देखकर नई चीजें सीखना भी पसंद है। पाठकों तक सही खबर पहुंचाना ही उनका लक्ष्य है।

और पढ़ें
End of Article