टीवी मसाला

Bigg Boss 17: वीकेंड का वार पर सलमान ने लगाई अभिषेक की क्लास, ऐश्वर्या- नील को भी मिली चेतावनी

  • Authored by: प्रियंका झा
  • Updated Oct 19, 2023, 07:37 PM IST

Bigg Boss 17: बिग बॉस 17 में कंटेस्टेंट्स ने पहले ही दिन से बवाल मचाया हुआ है। इसमें अभिषेक से लेकर मन्नारा तक का नाम शामिल है। वीकेंड का वार पर सलमान अभिषेक कुमार को उनके बिहेवियर के लिए जमकर लताड़ लगाएंगे। इसके अलावा ऐश्वर्या और नील पर भी भाईजान भड़क सकते हैं।

Image

Bigg boss 17 (credit pic: instagram)

Bigg Boss 17: टीवी के मोस्ट कंट्रोवर्शियल रियलिटी शो बिग बॉस 17 की धमाकेदार शुरुआत हो चुकी है। शो में कंटेस्टेंट्स ने पहले ही दिन से अपनी गेम खेलना शुरू कर दी है। घर में मन्नारा, विक्की जैन और मुनव्वर फारुकी की गेम को लोग पसंद कर रहे हैं। इसके अलावा अंकिता लोखंडे और ऐश्वर्या शर्मा के बीच में जमकर बहस देखने को मिली है। आज के एपिसोड में घरवालों की पत्रकारों के साथ प्रेस कॉन्फ्रेंस होगी। इस प्रेस कॉन्फ्रेंस में घरवालों को मीडिया के तीखे सवालों के जवाब देने होंगे। मेकर्स ने शो के कई प्रोमो शेयर किए है। फैंस को पहले सलमान खान के साथ पहले वीकेंड का वार का बेसब्री से इंतजार है।

वीकेंड का वार पर सलमान किसी की क्लास लगाएंगे। किसकी करेंगे तारीफ। ये देखना दिलचस्प होगा। रिपोर्ट के अनुसार, वीकेंड का वार पर टाइगर और कृति अपनी फिल्म गणपत के प्रमोशन के लिए पहुंचेंगे। इसके अलावा कृष्णा अभिषेक भी शो में एंटरटेनमेंट का तड़का लगाएंगे।

अभिषेक कुमार को फटकार लगाएंगे सलमान

शो के होस्ट सलमान अभिषेक को उनके बिहेवियर के लिए कड़ी फटकार लगाएंगे। इसके अलावा नील और ऐश्वर्या को भी वेकअप कॉल मिलेगा। घर में दोनों ना के बराबर दिख रहे हैं। घर में विक्की भैया की स्ट्रैटेजी पर भी फोकस होगा। बिग बॉस 17 का पहला वीकेंड काफी धमाकेदार होने वाला है। इस बार शो में काफी कुछ अलग हो रहा है। शो को लेकर सोशल मीडिया पर जबरदस्त बज बना हुआ है।

प्रियंका झा
प्रियंका झाauthor

मेरा नाम प्रियंका झा है। मैं टाइम्स नाऊ नवभारत में बतौर सीनियर कॉपी राइटर साल 2022 से जुड़ी हुई हूं। मीडिया में मुझे काम करने का 4 साल से ज्यादा का अनुभव है। मैंने अपने करियर की शुरूआत टीवी 9 भारतवर्ष से बतौर सब एडिटर की थी। इसके अलावा बतौर कंटेंट राइटर मैं कुछ महीनों इनशॉट्स टीम का हिस्सा भी रहीं हूं । मुझे हेल्थ और मनोरंजन की खबरें पढ़ने और लिखने में दिलचस्पी है। मैंने अपने करियर में हेल्थ, लाइफस्टाइल और मनोरंजन जैसी अलग-अलग बीट्स पर काम किया है। मैंने दिल्ली विश्वविद्यालय से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया है। इसके अलावा मैंने भारतीय विद्या भवन से पब्लिक रिलेशन में डिप्लोमा और गुरु जाम्बेश्वर यूनिवर्सिटी से मास्टर्स की डिग्री ली है।

और पढ़ें
End of Article