Vicky Jain Eliminated From Bigg Boss 17: सलमान खान के मसालेदार शो बिग बॉस 17 की फिनाले की घड़ी पास आती जा रही है। ऐसे में हर एक कंटेस्टेंट ट्रॉफी हाथ में लेने के लिए टक्कर देने में लगे हुए हैं। यही नहीं घर में इस हफ्ते नॉमिनेटेड होने के लिए सभी कंटेस्टेंट एलिमिनटेड हैं। वहीं वोटिंग लाइन्स भी बस कल तक खुली थी। अब टाइम्स नाउ नवभारत की इस खास रिपोर्ट में जानिए घर से कौन बेघर हुआ है।
बिग बॉस 17 (Bigg Boss 17) के फिनाले वीक में सभी कंटेस्टेंट नॉमिनेटेड थे, ऐसे में वोटिंग लाइन्स भी कल शाम तक खुली हुई थी। अब फिनाले से थोड़ी दूर कौन बाहर हुआ हैउसका नाम सुन सभी को शॉक लग गया है। यह और कोई नहीं विक्की जैन (Vicky Jain) बाहर हो गए हैं घर से, ऐसे में अंकिता लोखंडे (Ankita Lokhande) समेत सभी घरवाले चौंक गए हैं। बता दें की पिछले हफ्ते आयशा खान (Ayesha Khan) और ईशा मालवीय (Isha Malviya) को कम वोट्स मिलने पर बाहर निकाल दिया गया था।
शुरू से ही विक्की जैन घर से सबसे शातिर और स्ट्रांग खिलाडी थे, सभी दर्शकों को ये उम्मीद थी की इस बार फाइनल्स में ये दावेदार बन सकते हैं। ये एविक्शन रात को हुआ है, अब शो को अंकिता लोखंडे, अभिषेक कुमार, मुनव्वर फारुकी, मन्नारा चोपड़ा और अरुण को मिलाकर टॉप 5 कंटेस्टेंट मिल गए हैं। जानकारी के लोए बता दें शो का फिनाले 28 जनवरी को टेलीकास्ट किया जाएगा।
