टीवी मसाला

Bigg Boss 17: विक्की जैन और Ankita lokhande ने लिया ऐश्वर्या शर्मा से बदला, टास्क में की जमकर चीटिंग

Bigg Boss 17 Promo: बिग बॉस 17 के नए प्रोमो में देखा गया की कैसे ऐश्वर्या शर्मा से अपना बदला लेने के लिए अंकिता लोखंडे टास्क में चीटिंग करती है। टाइम्स नाउ नवभारत की इस रिपोर्ट में देखिए मजेदार प्रोमो को।

Image

Bigg Boss 17 Promo

Bigg Boss 17 Promo: सलमान खान का रियलिटी शो बिग बॉस में ऐश्वर्या शर्मा और अंकिता लोखंडे की कोल्ड वॉर ने खूब एंटरटेन किया है। टीवी इंडस्ट्री की दो मशहूर एक्ट्रेसेस की लड़ाई ने सभी को बांधे हुआ है। कई बार दोनों के पतियों के बीच महाभारत होते हुए देखा गया है। अब इसी बीच मेकर्स ने एक नया प्रोमो शेयर किया है, जिसमें दोनों ही आपस में लड़ती हुई नजर आ रही हैं। टाइम्स नाउ नवभारत की इस खास रिपोर्ट में देखिए उस मजेदार प्रोमो की झलक।

दरअसल बिग बॉस 17 (Bigg Boss 17) के घर में नए कप्तान के चुनाव को लेकर एक टास्क रखा गया। ऐसे में घर को दो टीम्स में बांटा गया, साथ ही सभी को पेड़ से सेब चुराने है। जिसकी बास्केट में सबसे ज्यादा सेब होंगे वो इस गेम का विजेता होगा। लेकिन ट्विस्ट तब आता है की ऐश्वर्या और अंकिता को एक दूसरे के सेब का निरक्षण करना होगा। वीडियो में देखा गया की कैसे ऐश्वर्या ने अंकिता की टीम के सेब को रिजेक्ट कर दिया।

ऐसे में विक्की जैन अंकिता लोखंडे (Ankita Lokhande) को कानों में कहते हैं की वो भी ऐश्वर्या की टीम के सभी सेब को रिजेक्ट कर दें। अंकिता ने ऐश्वर्या से बदला लेने के लिए वो ही खेल खेला। सभी घरवाले अंकिता लोखंडे पर चीटिंग करने का आरोप लगाते हैं।

Khushboo Dogra
खुशबू डोगराauthor

खुशबू डोगरा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की सदस्य हैं। खुशबू ओटीटी, टीवी, बॉलीवुड और साउथ फिल्म इंडस्ट्री की दुनिया को गहराई से समझते हुए पाठकों तक उसकी रोचक जानकारी पहुंचाती रही हैं। चटपटी खबरें, गॉसिप और मनोरंजन से जुड़ी हर ट्रेंडिंग अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है और अबतक 4,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकी हैं। खुशबू टाइम्स नाउ के ‘टेली टॉक’ यूट्यूब चैनल के लिए वीडियो भी बनाती हैं, जिससे उनका ऑन-स्क्रीन प्रेजेंस और कहानी कहने की शैली और निखरती है।

और पढ़ें
End of Article