टीवी मसाला

Bigg Boss 17: जिग्ना वोरा के बाद इस कंटेस्टेंट पर गिरेगी एलिमिनेशन की गाज, सनी आर्या भी नापेंगे घर का रास्ता!

Bigg Boss 17 This Contestant Could Eliminate After Jigna Vora: सलमान खान के धमाकेदार शो 'बिग बॉस 17' में इस सप्ताह 8 सदस्य नॉमिनेट हुए हैं। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो जिग्ना वोरा के बाद उनकी साथी रिंकू धवन पर गाज गिर सकती है। वहीं सनी आर्या पर भी एलिमिनेशन का खतरा मंडरा रहा है।

Image

'बिग बॉस 17' से बाहर होंगे सनी आर्या?

Bigg Boss 17 This Contestant Could Eliminate After Jigna Vora: सलमान खान के धमाकेदार शो 'बिग बॉस 17' ने लोगों का दिल जीतने में कोई कसर नहीं छोड़ी है। इस सप्ताह बिग बॉस 17 (Bigg Boss 17) से करीब 8 लोग घर से बेघर होने के लिए नॉमिनेट हुए हैं, जिसमें अंकिता लोखंडे, मन्नारा चोपड़ा, नील भट्ट, अनुराग डोभाल, खानजादी, विक्की जैन, अरुण श्रीकांत और रिंकू धवन तक शामिल है। पिछले सप्ताह जहां जिग्ना वोरा को कम वोट के कारण 'बिग बॉस 17' से बाहर होना पड़ा था तो वहीं इस सप्ताह भी कुछ कंटेस्टेंट्स पर एलिमिनेशन की तलवार लटकी है।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, 'बिग बॉस 17' (Bigg Boss 17) की अंकिता लोखंडे (Ankita Lokhande) और नील भट्ट इस सप्ताह एलिमिनेशन की प्रक्रिया से बच सकते हैं। वहीं मन्नारा चोपड़ा, विक्की जैन और खानजादी को लेकर भी अनुमान लग रहा है कि एलिमिनेशन की आंच उन लोगों तक नहीं पहुंचेगी। 'बिग बॉस 17' में कंटेस्टेंट्स के गेम और उनके योगदान को लेकर अनुमान लगाया जा रहा है कि जिग्ना वोरा के बाद इस सप्ताह रिंकू धवन पर एलिमिनेशन की गाज गिर सकती है।

'बिग बॉस 17' से कटेगा सनी आर्या का पत्ता

बता दें कि 'बिग बॉस 17' (Bigg Boss 17) के सनी आर्या (Sunny Arya) पर भी एलिमिनेशन की गाज गिर सकती है। दरअसल, हाल ही में शो का एक प्रोमो वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें अभिषेक कुमार संग झगड़े के दौरान तहलका प्रैंक यानी सनी आर्या उनकी गर्दन पकड़ते नजर आए। ऐसे में माना जा रहा है कि फिजिकल होने के कारण मेकर्स उन्हें बाहर का रास्ता दिखा सकते हैं।

ashna malik
आशना मलिकauthor

आशना मलिक पिछले छह वर्षों से एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में सक्रिय हैं। उन्होंने बॉलीवुड और टीवी सितारों के कई इंटरव्यू किए हैं और इस क्षेत्र में अपनी पकड़ बनाई है। आशना को कॉपी राइटिंग, फीचर लेखन और वीडियो कंटेंट निर्माण का अनुभव है, जिससे वे बहुआयामी और आकर्षक स्टोरीज तैयार करती हैं। 7,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकीं आशना की खासियत है ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट खबरों को सटीक, स्पष्ट और रोचक अंदाज में प्रस्तुत करना। आशना की स्टोरीटेलिंग में नवीनतम ट्रेंड्स की समझ, विषय की गहराई और दर्शकों से जुड़ने की क्षमता साफ झलकती है।

और पढ़ें
End of Article