बॉलीवुड

Randeep Hooda ने मणिपुरी के रीति-रिवाजों के साथ लिये 7 फेरे, दूल्हा-दुल्हन की पहली झलक आई सामने

Randeep Hooda Ties Knot With Lin Laishram With Manipuri Rituals: बॉलीवुड के मशहूर एक्टर रणदीप हुड्डा ने एक्ट्रेस और मॉडल लिन लैशराम संग शादी रचा ली है। एक्टर ने मणिपुरी रीति-रिवाजों के साथ लिन को अपनी दुल्हन बनाया। कपल की पहली झलक भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है।

Image

रणदीप हुड्डा ने लिन लैशराम संग लिये फेरे

Randeep Hooda Ties Knot With Lin Laishram With Manipuri Rituals: बॉलीवुड के मशहूर एक्टर रणदीप हुड्डा बीते कई दिनों से अपनी शादी को लेकर चर्चा में बने हुए थे। एक्टर ने अपनी लॉन्ग टाइम गर्लफ्रेंड लिन लैशराम संग मणिपुर की राजधानी इंफाल में सात फेरे लिए। रणदीप हुड्डा (Randeep Hooda) और लिन लैशराम (Lin Laishram) की शादी में परिवार और खास दोस्त शामिल हुए। उनकी शादी की कुछ झलकियां भी सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही हैं। जहां रणदीप हुड्डा सफेद धोती और कुर्ते में दूल्हा बने दिखे तो वहीं लिन लैशराम ने मणिपुरी आउटफिट पहना।

रणदीप हुड्डा (Randeep Hooda) और लिन लैशराम (Lin Laishram) को साथ देख फैंस भी उन्हें बधाइयां देते नहीं थक रहे हैं। बता दें कि रणदीप हुड्डा और लिन लैशराम ने मैतेई रीति-रिवाजों के साथ शादी रचाई है। उनकी शादी के वीडियो को देखकर कहा जा सकता है कि इसमें मैतेई समुदाय के हर एक रिवाज का बेहद खास ख्याल रखा गया। खास बात तो यह है कि दूल्हा-दुल्हन के तौर पर रणदीप और लिन भी खूब जचे। वीडियो और फोटो में रणदीप हुड्डा की खुशी भी देखने लायक रही।

मुंबई में होगी रिसेप्शन पार्टी

बता दें कि रणदीप हुड्डा (Randeep Hooda) ने शादी भले ही मणिपुर में रचाई है। लेकिन वह लिन लैशराम के साथ मुंबई में एक रिसेप्शन पार्टी का भी आयोजन करेंगे, जिसमें बॉलीवुड सितारों के शामिल होने की भी उम्मीद है। वहीं लिन और रणदीप की प्रेम कहानी की बात करें तो दोनों की मुलाकात नसीरुद्दीन शाह के थिएटर ग्रुप में हुई थी। दोनों के रिश्ते की शुरुआत दोस्ती से हुई, जो कि कुछ वक्त बाद प्यार में बदल गया।

ashna malik
आशना मलिकauthor

आशना मलिक पिछले छह वर्षों से एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में सक्रिय हैं। उन्होंने बॉलीवुड और टीवी सितारों के कई इंटरव्यू किए हैं और इस क्षेत्र में अपनी पकड़ बनाई है। आशना को कॉपी राइटिंग, फीचर लेखन और वीडियो कंटेंट निर्माण का अनुभव है, जिससे वे बहुआयामी और आकर्षक स्टोरीज तैयार करती हैं। 7,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकीं आशना की खासियत है ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट खबरों को सटीक, स्पष्ट और रोचक अंदाज में प्रस्तुत करना। आशना की स्टोरीटेलिंग में नवीनतम ट्रेंड्स की समझ, विषय की गहराई और दर्शकों से जुड़ने की क्षमता साफ झलकती है।

और पढ़ें
End of Article