टीवी मसाला

Bigg Boss 17 की इस हसीना ने हमेशा के लिए छोड़ी एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री, बोली- उस पैसे से क्या, जो सुकून न दे

Bigg Boss 17 This Actress Quits Entertainment Industry: टीवी के चर्चित शो 'बिग बॉस 17' की एक हसीना ने अपनी जिंदगी में सुकून पाने के लिए एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री को हमेशा के लिए अलविदा कह दिया है। उनका कहना है कि वो उस पैसे का क्या करेंगी जो उन्हें सुकून ही न दे।

Image

'बिग बॉस 17' की इस हसीना ने हमेशा के लिए छोड़ी एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री

Bigg Boss 17 This Actress Quits Entertainment Industry: टीवी के चर्चित शो 'बिग बॉस 17' के जरिए लाइमलाइट बटोरने वाली एक्ट्रेस ने हमेशा के लिए एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री को अलविदा कह दिया है। उनका कहना है कि वह अपनी जिंदगी में सुकून चाहती हैं। एक्ट्रेस का मानना है कि उनके पास पैसा, ग्लैमर और बाकी सबकुछ है, लेकिन उन्हें अपनी जिंदगी में सुकून चाहिए जो उन्हें एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में रहते हुए नहीं मिल पा रहा है। वह एक्ट्रेस कोई और नहीं बल्कि 'बिग बॉस 17' और तेलुगू सिनेमा में नजर आ चुकीं एक्ट्रेस सोनिया बंसल (Soniya Bansal) हैं। सोनिया बंसल ने अपनी जिंदगी में आगे बढ़ने के लिए दूसरा रास्ता अपनाया है, जिसमें वह खुद को भी समय दे सकें।

सोनिया बंसल (Soniya Bansal) ने इस बारे में बात करते हुए ई-टाइम्स से से कहा, "हम दूसरों के लिए कुछ न कुछ करने में इतने ज्यादा बिजी हो चुके हैं कि हम खुद के लिए कुछ करना भूल चुके हैं। मुझे एहसास हुआ कि मुझे पता नहीं है कि मेरा आखिर मकसद क्या है। परफेक्ट बनने की रेस में, ज्यादा कमाने की रेस में मैंने अपने आपको ही खो दिया है। पैसा, फेम और लोकप्रियता ये सब मेरे पास है। लेकिन जो चीज मेरे पास नहीं है वो है सुकून।"

सोनिया बंसल (Soniya Bansal) यहीं नहीं रुकीं। उन्होंने इस बारे में बात करते हुए आगे कहा, "और आप उस पैसे का करोगे क्या, जो आपको सुकून ही न दे सके। बाहरी तौर पर आपके पास सबकुछ होगा, लेकिन आप अंदर से तो बिल्कुल खाली होंगे। और ये बहुत ही डार्क जगह होती है। मैं इस बात पर गहन चिंतन करना चाहती हूं कि मैं अपनी जिंदगी में चाहती क्या हूं। इस इंडस्ट्री ने मुझे पहचान दी है, लेकिन मुझे ठहराव नहीं दिया। इसने मुझे सांस लेने का वक्त नहीं दिया। मैं अब और दिखावा नहीं कर सकती। मैं अब खुद के लिए जीना चाहती हूं, लाइफ कोच बनना चाहती हूं और आध्यात्म की ओर बढ़ना चाहती हूं।"

ashna malik
आशना मलिकauthor

आशना मलिक पिछले छह वर्षों से एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में सक्रिय हैं। उन्होंने बॉलीवुड और टीवी सितारों के कई इंटरव्यू किए हैं और इस क्षेत्र में अपनी पकड़ बनाई है। आशना को कॉपी राइटिंग, फीचर लेखन और वीडियो कंटेंट निर्माण का अनुभव है, जिससे वे बहुआयामी और आकर्षक स्टोरीज तैयार करती हैं। 7,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकीं आशना की खासियत है ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट खबरों को सटीक, स्पष्ट और रोचक अंदाज में प्रस्तुत करना। आशना की स्टोरीटेलिंग में नवीनतम ट्रेंड्स की समझ, विषय की गहराई और दर्शकों से जुड़ने की क्षमता साफ झलकती है।

और पढ़ें
End of Article