Bigg Boss 17: टीवी का मोस्ट कंट्रोवर्शियल रियलिटी शो बिग बॉस 17 दर्शकों को काफी पसंद आ रहा है। इस हफ्ते घर से बेघर होने के लिए अंकिता लोखंडे (Ankita Lokhande), विक्की जैन (Vicky Jain), आयशा खान (Ayesha Khan) और ईशा मालवीय (Isha Malviya) नॉमिनेटेड हैं। नॉमिनेशन टास्क के बाद से 4 सदस्यों बौखलाएं हैं। लेटेस्ट रिपोर्ट्स के अनुसार, घर में विक्की जैन और आयशा खान मिड विक एविकशन में निकल सकते हैं।
मेकर्स ने अभी तक कुछ भी कंफर्म नहीं किया है। विक्की को घर का स्ट्रांग कंटेस्टेंट माना जा रहा है। वो शुरुआत से ही अपनी गेम खेलते हुए नजर आ रहे हैं। शो में विक्की को फैंस ने मास्टर माइंड का टैग दिया है। विक्की के जाने के बाद अंकिता को काफी अकेल महसूस करेंगी।
घर से बेघर होंगे ये 2 सदस्य
नॉमिनेशन से पहले घर में जमकर लड़ाई हुई है। इस हफ्ते मुनव्वर फारुकी, मन्नारा चोपड़ा,अभिषेक कुमार और अरुण माशेट्टी नॉमिनेशन से बच गए हैं। ये चारों घर के टॉप 4 कंटेस्टेंट्स बन चुके हैं। फैंस शो के फिनाले एपिसोड को लेकर काफी एक्साइटेड हैं। शो का फिनाला 28 जनवरी को होगा। फैंस फिनाले एपिसोड को लेकर काफी एक्साइटेड हैं। जैसे-जैसे फिनाले नजदीक आ रहा है, फैंस शो के विनर के नाम की चर्चा कर रहे हैं। लेटेस्ट रिपोर्ट के अनुसार, मुनव्वर और अंकिता लोखंडे इस शो के टॉप 2 कंटेस्टेंट्स हो सकते हैं।
